Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Anup Soni नहीं अब ये बॉलीवुड सुपरस्टार होस्ट करेगा Crime Petrol, कड़क आवाज में सुनाई देगा सतर्क रहें, सावधान रहें?

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 04:56 PM (GMT+05:30)

    सालों से चले आ रहे टेलीविजन के मशहूर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' को अब अनूप सोनी की जगह ये सुपरस्टार होस्ट करने जा रहा है। ...और पढ़ें

    क्राइम पेट्रोल में इस सुपरस्टार ने अनूप सोनी को किया रिप्लेस

    क्राइम पेट्रोल में इस सुपरस्टार ने अनूप सोनी को किया रिप्लेस

    HighLights

    1. क्राइम पेट्रोल में इस सुपरस्टार ने अनूप सोनी को किया रिप्लेस

    2. 15 एपिसोड की कर चुके हैं शूटिंग 

    3. कौन होस्ट करेगा क्राइम पेट्रोल?  

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों से टेलीविजन पर क्राइम शो क्राइम पेट्रोल ने एक अच्छी ऑडियंस बना ली है। इस बीच अनुप सोनी इस शो का जाना पहचाना चेहरा बन गए हैं। लेकिन अब शो को लेकर एक बड़ा अपड़ेट सामने आ रहा है वो ये है कि अब अपकमिंग शो को एक बॉलीवुड सुपरस्टार होस्ट कर सकते हैं।

    15 एपिसोड की शूटिंग कर चुके हैं एक्टर

    क्राइम पेट्रोल को जो सुपरस्टार होस्ट करने वाले हैं वो हैं- 'सिंघम' स्टार अजय देवगन, बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) मशहूर क्राइम सीरीज 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट करने वाले हैं। इस मामले से जुड़े एक भरोसेमंद सूत्र के मुताबिक, एक्टर ने पहले ही 15 एपिसोड की शूटिंग कर ली है। सूत्र ने IANS को खास तौर पर यह भी बताया कि अजय बाकी सीरीज को होस्ट करते रहेंगे या नहीं, यह दर्शकों की प्रतिक्रिया और TRP पर निर्भर करेगा।

    crime (2)

    यह भी पढ़ें- मंगलवार को बरसी 'Dhamaal 4' पर कृपा, सोमवार के मुकाबले 26वें दिन कमाई में आया बड़ा उछाल

    ये एक्टर भी करेगा शो को होस्ट

    सूत्र ने कहा, 'अजय देवगन ने अभी 15 एपिसोड की शूटिंग की है। वह बाकी सीरीज के लिए होस्ट बने रहेंगे या नहीं, यह दर्शकों की प्रतिक्रिया और आंकड़ों पर निर्भर करेगा'। इसके अलावा वे आने वाले सीजन के कुछ और एपिसोड होस्ट करने के लिए एक्टर राजेश तैलंग को भी शामिल किया गया है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

     

    एक्टर ने की रहस्यमयी घोषणा

    उनके द्वारा होस्ट किए जाने वाले एपिसोड की कुल संख्या अभी तय नहीं है और यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अजय देवगन के एपिसोड को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। इस बीच, रविवार को अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रहस्यमयी वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा इशारा किया जिससे लोग हैरान रह जाएंगे।

    खबरें और भी

    हालांकि, एक्टर ने सीधे तौर पर यह नहीं बताया कि यह घोषणा 'क्राइम पेट्रोल' (Crime Petrol) से जुड़ी है। वीडियो में अजय कहते हैं, 'कभी-कभी कुछ बातें हमें अंदर से परेशान करती हैं और आज, एक ऐसी सच्चाई हमारे सामने है जिसने मुझे हैरान कर दिया है। मैं जल्द ही इसे आपके सामने लाऊंगा'।

    अब तक अजय को हमने फिल्मों में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी करते हुए देखा है लेकिन अब शो में हम उन्हें एक अलग अवतार में देखेंगे।

    यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 OTT Release: मिल गई तारीख, ओटीटी पर कब और कहां आएगी Ajay Devgn की कॉमेडी फिल्म?