67 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म अब देगी टीवी पर दस्तक, नया वर्जन होगा रिलीज; Vin Diesel ने किया एलान
हॉलीवुड एक्टर विन डीजल ने हाल ही में उनकी 67 हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली फिल्म सीरीज ...और पढ़ें

अब टीवी पर होगी विन डीजल की सफल फ्रेंचाइजी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड स्टार विन डीजल की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' (Fast & Furious) की अभी तक 11 फिल्में आ चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद अब विन डीजल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'पीकॉक' के साथ मिलकर 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के यूनिवर्स को और भी बड़ा करने जा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को न्यूयॉर्क में एनबीसी यूनिवर्सल के अपफ्रंट प्रेजेंटेशन में 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की टीवी सीरीज लाने की आधिकारिक घोषणा की है।
विन डीजल ने पूरी की फैंस की ख्वाहिश
विन डीजल ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस' को टीवी पर लाने की घोषणा फैंस की भारी डिमांड के बाद की है। डीजल ने बताया कि उनकी ऑडियंस फ्रेंचाइजी से और भी बहुत कुछ चाहती थी, जिसमें फिल्म से जुड़े पुराने किरदार और उनकी कुछ नई कहानियां शामिल हों। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने इसे टीवी ऑडियंस के लिए एक्सपेंड करने की प्लानिंग तभी की, जब उन्हें यह यकीन हो गया कि फ्रेंचाइजी की मूल पहचान और गरिमा सुरक्षित रहेगी।
हॉलीवुड एक्टर ने यह भी कहा की 'पीकॉक', फास्ट एंड फ्यूरियस यूनिवर्स के चार शोज लॉन्च कर रहा है। हालांकि, इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि पीकॉक अभी एक ही टीवी शो तैयार कर रहा है, जो फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और बाकी अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी विचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- फुटबॉल के मैदान के बाद पर्दे पर धमाल मचाएंगे Cristiano Ronaldo, हाथ लगी विन डीजल की फिल्म?
-1778575003655.jpg)
कब आएगा फास्ट एंड फ्यूरियस का लास्ट पार्ट?
अगर 'फास्ट एंड फ्यूरियस' टीवी पर आती है, तो यह पहली बार नहीं होगा जब विन डीजल की सफल फ्रेंचाइजी का कोई पार्ट सीरीज में तब्दील हो रहा है। इससे पहले 2019 से 2021 के बीच नेटफ्लिक्स (Netflix) 'फास्ट एंड फ्यूरियस: स्पाई रेसर्स' नाम से छह सीजन की एक एनिमेटेड सीरीज बना चुका है।
'फास्ट एंड फ्यूरियस' फिल्म सीरीज की बात करें तो, इसकी अब तक 11 फिल्में आ चुकी हैं, जिन्होंने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 7 बिलियन डॉलर (भारतीय रुपये में लगभग 67 हजार करोड़) का शानदार बिजनेस किया है। 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की पहली फिल्म यूनिवर्सल पिक्चर्स ने साल 2001 में रिलीज की थी। 13 मई को इसकी 25वीं सालगिरह पूरी होने पर कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में एक खास स्क्रीनिंग भी रखी जाएगी। बता दें कि 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की अगली और आखिरी फ्रेंचाइजी फिल्म 'फास्ट फॉरेवर' (Fast Forever) 17 मार्च 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
