यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Selena Gomez ने गोल्डन ग्लोब की जीत का यूं मनाया जश्न, ब्वॉयफ्रेंड संग शेयर की लिप लॉक की तस्वीर
Selena Gomez And Benny Blanco Kiss सेलेना गोमेज (Selena Gomez) को साल 2024 के गोल्डन ग्लोब 2024 अवॉर्ड के नवाजा गया है। ऐसे में सिंगर ने इस जीत का जश ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Selena Gomez And Benny Blanco Kiss: हॉलीवुड की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज (Selena Gomez) यूं तो आए दिन किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस के सुर्खियों की वजह है उनका गोल्डन ग्लोब 2024 अवॉर्ड।
जी हां, सेलेना गोमेज (Selena Gomez) को साल 2024 के गोल्डन ग्लोब 2024 अवॉर्ड के नवाजा गया है। ऐसे में सिंगर ने इस जीत का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है। ये तस्वीर कोई आम तस्वीर नहीं है, बल्कि इस फोटो में गोमेज ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) को किस करते नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Selena Gomez Engagement: हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज ने कर ली है सगाई? एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद सेलेना का जश्न
हर साल की तरह इस साल भी गोल्डन ग्लोब 2024 अवॉर्ड्स (Golden Globes 2024 Awards) का आगाज हुआ। इस दौरान सेलेना गोमेज ने हुलु सीरीज में अपनी भूमिका के लिए टेलीविजन म्यूजिक और कॉमेडी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार जीता।

व्बॉयफ्रेंड संग शेयर की फोटो
एक्ट्रेस ने इस जीत की कुछ में ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) संग लिपलॉक करते अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है और कैप्शन लिखा, "मेरी जीत।" अब ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें, पिछले काफी समय से दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। इस खास मौके पर सेलेना गोमेज रेड कलर के गाउन में नजर आई।
खबरें और भी
.jpg)
सेलेना गोमेज के फेमस गाने
यह भी पढ़ें- न्यू ब्वॉयफ्रेंड के साथ Lip-Lock करती दिखीं Selena Gomez, जस्टिन बीबर के बाद इस शख्स को डेट कर रहीं सिंगर
बता दें, सेलेना को उनकी एल्बम 'सेलेना गोमेज एंड द सीन' के लिए काफी जाना जाता है। उन्होंने बचपन से भी अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह म्यूजिक इंडस्ट्री में आई और अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक्ट्रेस ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वो टॉप सिंगर्स में से एक हैं। उनका हर गाने फेमस है।