Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या ऑस्कर 2025 को होस्ट करेंगे Jimmy Kimmel, सामने आई फैंस को हैरान कर देने वाली खबर

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 04:41 PM (IST)

    जिमी किमेल अमेरिकी टेलीविजन होस्ट कॉमेडियन लेखक और निर्माता हैं। साथ ही साथ वो ऑस्कर अवॉर्ड के होस्ट के तौर पर बेहद मशहूर हैं। उन्होंने अब तक चार ऑस्क ...और पढ़ें

    ऑस्कर अवॉर्ड शो और जिमी किमेल (फोटो इंस्टाग्राम)
    ऑस्कर अवॉर्ड शो और जिमी किमेल (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 2025 के मार्च में आयोजित होगा ऑस्कर अवॉर्ड
    2. इस बार भी डॉल्बी थिएटर में होगा आयोजित
    3. जिमी किमेल चार बार कर चुके हैं शो होस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  मनोरंजन की दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो ऑस्कर अवॉर्ड है। जो हर साल लॉस एंजिल्स में ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाता है। 11 मार्च साल 2024 को 96वें अवॉर्ड शो मनाया गया था। वहीं अब साल 2025 में  97वां ऑस्कर अवॉर्ड शो का आयोजन होगा, जिसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

    हालांकि, इस खबर के बाद कई फैंस का दिल भी टूटा है। इस शो के होस्ट में अब बदलाव होने जा रहा है। पिछले कुछ सालों से ऑस्कर के स्टेज पर जिमी किमेल (Jimmy Kimmel) को होस्ट करते हुए देखा गया है। साल 2024 में भी वहीं नजर आए थे, लेकिन अब लगता है कि आने वाले साल में ऐसा देखने को नहीं मिलेगा।

    क्या साल 2025 में ऑस्कर को होस्ट करेंगे जिमी?

    पीपुल मैगजीन के अनुसार, जिमी किमेल (Jimmy Kimmel) ने ऑस्कर 2025 में मेजबान के रूप में लौटने से इनकार कर दिया है। साल 2025 में जिमी के फैंस उन्हें अकादमी पुरस्कारों के दौरान मंच पर नहीं देख पाएंगे।

    यह भी पढे़ं-  Arnold Schwarzenegger Birthday: 'टर्मिनेटर' से 'कमांडो' तक, होश उड़ा देगा इन फिल्मों का एक्शन

    View this post on Instagram

    A post shared by Jimmy Kimmel (@jimmykimmel)

    जानें कब-कब जिमी ने किया था होस्ट

    बता दें,  दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो को जिमी किमेल ने चार बार होस्ट किया है। उन्होंने 2017 और 2018 में दर्शकों का मनोरंजन किया। 2019 से 2021 तक यह समारोह बिना किसी मेजबान के आयोजित किया गया। इसके बाद वह साल 2023 और 2024 में भी नजर आए।

    खबरें और भी

    डोनाल्ड ट्रम्प ने जिमी को लेकर कहीं थी ये बात

    बता दें,  ऑस्कर 2024 के लिए जब होस्ट के रूप में जिमी किमेल (Jimmy Kimmel) के नाम की घोषणा हुई तो डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने इस पर आलोचना की थी। उन्होंने जिमी को सबसे खराब होस्ट भी बताया था, हालांकि, उन्होंने इसका करारा जवाब भी दिया था।

    कब और कहा देखें ऑस्कर 2025

    97वें अकादमी पुरस्कार का सीधा प्रसारण शाम 7 बजे किया जाएगा। हर साल की तरह साल 2025 में भी ये शो मार्च में होगा, जिसकी तारीख है रविवार 2 मार्च। 

    यह भी पढ़ें-  Friends फेम Jennifer Aniston के साथ शूटिंग पर हुआ हादसा, एक्ट्रेस पर फेंका गया काला पेंट