विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Matthew Perry: हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत पर बड़ा खुलासा, डॉक्टर ने कहा केटामाइन की ज्यादा डोज लेने से हुई थी मृत्यु

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Updated: Sat, 16 Dec 2023 04:06 AM (IST)

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फ्रेंड्स स्टार मैथ्यू पेरी अक्टूबर में अपने घर में एक बाथ टब में मृत पाए गए थे। जिसको लेकर उनकी मौत को लेकर कई तरह के कयास ल ...और पढ़ें

हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत पर बड़ा खुलासा
हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत पर बड़ा खुलासा

एएफपी, वाशिंगटन। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और "फ्रेंड्स" स्टार मैथ्यू पेरी अक्टूबर में अपने घर में एक बाथ टब में मृत पाए गए थे। जिसको लेकर मीडिया से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री में उनकी मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं अब मैथ्यू पेरी की मौत से जुड़ी शुक्रवार को एक मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि उनकी मृत्यु केटामाइन की ज्यादा डोज लेने के कारण हुई थी।

वहीं लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल परीक्षक के कार्यालय ने उनकी मौत के कारणों में डूबना, कोरोनरी धमनी रोग और दुर्घटना को शामिल किया है। इससे पहले उनकी मौत के दौरान जांच में घटनास्थल पर कोई दवाएं नहीं मिलीं, थीं, लेकिन एक सूत्र ने द टाइम्स को बताया था कि घर पर डॉक्टर की लिखी दवाएं बरामद की गईं थी।