विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hayden Panettiere की मौत का खुल गया राज, चौंका देगी 36 साल की Heroes एक्ट्रेस की डेथ मिस्ट्री?

Published: Tue, 18 Aug 2026 11:58 AM (IST)

हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हेडन पैनेटीयर की अचानक से हुई मौत के बाद सिनेमा जगत में सनसनी मच गई है।

हॉलीवुड एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

हॉलीवुड एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 36 साल की उम्र में हुआ निधन

  2. हेडन पैनेटीयर की मौत ने चौंकाया

  3. इन फिल्मों के लिए मशहूर थीं हेडन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और गायिका हेडन पैनेटीयर (Hayden Panettiere) का निधन हो गया है। 36 साल की उम्र में हीरोज (Heroes) टीवी सीरीज एक्ट्रेस की अचानक से हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हेडन के चाहने वाले इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अब वह हमारे बीच नहीं हैं। 

हेडन पैनेटीयर के देहांत को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच उनकी मौत के पीछे की वजह को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। 

किस वजह से हुआ हेडन पैनेटीयर का निधन

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वन लाइफ टू लिव (1994) टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं हेडन पैनेटीयर बतौर एक्ट्रेस पिछले 2 दशकों से अधिक समय से अंग्रेजी सिनेमा में एक्टिव रहीं। 16 अगस्त को हेडन की मौत की खबर जैसे ही सामने आई, तो पूरा हॉलीवुड हिल गया।

यह भी पढ़ें- Verity Trailer: अनसुलझे रहस्य, खौफनाक थ्रिल और जबरदस्त सस्पेंस; Dakota Johnson और एन हैथवे की वेरिटी का धांसू है ट्रेलर

Hayden Panettiere death

रिपोर्ट्स की मानें तो हेडन पैनेटीयर के निधन की जानकारी किसी ने पुलिस को 911 पर दोपहर 1:50 PM बजे कॉल करके दी थी, कॉल पर कहा गया था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। इसके बाद जब पुलिस हेडन के पैरामेडिक्स साउथ कैरोलिना के ग्रीनविले अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स पहुंची और वहां अभिनेत्री अचेत हालत में पड़ी थीं।

Hayden Panettiere

बाद में कार्डियक स्पेशलिस्ट ने हेडन में होश में लाने की पूरी कोशिश, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली और 2:32 PM पर हेडन पैनेटीयर को मृत घोषित किया गया। अब हेडन पैनेटीयर के निधन की वजह को लेकर खबरें सामने आ रही हैं, वह हैरान करने वालीं है।

कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि नशे की लत ने अभिनेत्री का जीवन छीन लिया है और ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से उनकी मौत हुई है। हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इन मूवीज के लिए मशहूर रहीं हेडन पैनेटीयर

बात की जाए हेडन पैनेटीयर के एक्टिंग करियर के बारे में तो उनकी डेब्यू फिल्म साल 1998 में आई, जिसका नाम एनिमेटेड फिल्म ए बग्स लाइफ था। इस मूवी में हेडन ने राजकुमारी डॉट को आवाज देकर अपनी फीचर फिल्म की शुरुआत की थी। इसके बाद द ऑब्जेक्ट ऑफ माई अफेक्शन (1998) के जरिए उन्होंने बड़े पर्दे पर आगाज किया और अपने शानदार एक्टिंग करियर में हीरोज (टीवी सीरीज), नैशविले (टीवी सीरीज) , स्क्रीम 6 और रिमेम्बर द टाइटन्स जैसी कई फिल्में शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें- सच्ची घटना और खतरनाक मिशन, रोचक है High Value Target: The Hunt for Saddam, कब और कहां होगी रिलीज?