विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हॉगवर्ट्स की दुनिया के एक इंच और करीब ले जाएगा Harry Potter का नया ट्रेलर, दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर

Published: Wed, 02 Sep 2026 09:57 PM (IST)

एचबीओ की हैरी पॉटर सीरीज का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें डोमिनिक मैकलॉघलिन हैरी के किरदार में हैं।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एचबीओ (HBO) की पॉपुलर की हैरी पॉटर (Harry Potter) सीरीज का एक और ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये टीवी पर आने वाली जादुई दुनिया की एक नई झलक पेश करेगा।

दिखाई जाएगी 11 साल के जादूगर की कहानी

हैरी पॉटर का किरदार डोमिनिक मैकलॉघलिन ने निभाया है, जो 11 साल का जादूगर है। इस किरदार को पहले डेनियल रेडक्लिफ ने निभाया था। एलास्टेयर स्टाउट और अरेबेला स्टैंटन उनके सबसे अच्छे दोस्त रॉन वीस्ली और हर्मियोनी ग्रेंजर की भूमिका में हैं, जो हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री में दाखिला लेते हैं।

Harry (1)

ट्रेलर में क्या कुछ है खास?

ट्रेलर में हैरी, रॉन और हर्मियोनी को हॉगवर्ट्स पहुंचते और सॉर्टिंग समारोह में हिस्सा लेते दिखाया गया है। यहां उन सभी को एक साथ ग्रिफ्रिंडोर में रखा जाता है। हैरी, डंबलडोर, स्नेप, मैकगॉनगल और हैग्रिड सहित सभी कलाकार हॉगवर्ट्स के स्टाफ से मिलते हैं।

सभी बच्चें जड़ी-बूटी विज्ञान और औषधि विज्ञान जैसी जादुई कक्षाओं में भाग लेता है और क्विडिच के रोमांचक खेल को आजमाता है। इसके अलावा,सॉर्सरर्स स्टोन का भी एक रहस्य जिसकी हैरी, रॉन और हर्मियोनी जांच करते हैं। वे हॉगवर्ट्स के बाथरूम में कुख्यात पहाड़ी ट्रोल का सामना करते हैं और शतरंज का एक रोमांचक खेल खेलते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Harry Potter (@harrypotter)

जे.के रोलिंग की सात किताबों पर 7 सीजन

यह नया शो एचबीओ का एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसके तहत जे.के. रोलिंग की सभी सात किताबों को सात सीजन में टीवी पर दिखाया जाएगा। पहले सीजन में आठ एपिसोड हैं और यह 'द सॉर्सरर्स स्टोन' पर आधारित है। यह क्रिसमस पर रिलीज होगी। मई में ही इस शो को दूसरे सीजन के लिए भी मंजूरी मिल गई थी, जो 'द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' के बाद प्रसारित होगा।

इस सीरीज में हॉगवर्ट्स के प्रधानाध्यापक अल्बस डंबलडोर के रूप में जॉन लिथगो, प्रोफेसर मैकगोनागल के रूप में जेनेट मैकटीर, प्रोफेसर स्नेप के रूप में पापा एस्सीडू, हैग्रिड के रूप में निक फ्रॉस्ट, प्रोफेसर क्विरेल के रूप में ल्यूक थैलन, आर्गस फिल्च के रूप में पॉल व्हाइटहाउस, कॉर्नेलियस फज के रूप में बर्टी कार्वेल, लूसियस मालफॉय के रूप में जॉनी फ्लिन और अन्य कलाकार नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- 38 साल बाद आएगा Days of Thunder का सीक्वल, Tom Cruise ने किया एलान; ऐनी हैथवे संग जमेगी जोड़ी

यह भी पढ़ें- हेडन पेनेटिएर के निधन के बाद फिर छिड़ी बाल कलाकारों और नशे की लत पर बहस, कम उम्र की शोहरत बनी जी का जंजाल