विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरा स्याल का चौंकाने वाला खुलासा, 80 के दशक में मशहूर अभिनेता ने की थी दुष्कर्म करने की कोशिश

Published: Wed, 02 Sep 2026 05:17 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2026 06:56 PM (IST)

ब्रिटिश भारतीय अभिनेत्री मीरा स्याल ने खुलासा किया है कि 1980 के दशक में लंदन में एक मशहूर एशियाई अभिनेता ने उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश भारतीय अभिनेत्री और स्क्रीनराइटर मीरा स्याल (Meera Syal) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मीरा को 'भाजी ऑन द बीच' लिखने और ब्रिटिश एशियाई टीवी कॉमेडी 'गुडनेस ग्रेसियस मी' के को-राइटर के तौर पर जाना जाता है।

नौकरी के लिए संघर्ष कर रही थीं एक्ट्रेस

एक्टर ने खुलासा किया कि जब वो अपने 20s में थीं तो लंदन में एक बड़े एशियाई अभिनेता ने उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। संडे टाइम्स के साथ बातचीत में मीरा ने बताया कि 1980 के दशक में, जब वह नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रही थीं,तब उन्होंने कोई भी ऐसा दरवाजा नहीं छोड़ा जिसे उन्होंने न खटखटाया हो। एक्ट्रेस ने बताया कि वेट्रेस की नौकरी के लिए भी आवेदन किया था और लगभग हार मान चुकी थीं।

Reema (1)

पार्टी में कोई नहीं था मौजूद

स्याल की उम्र इस समय 65 साल है। तब एक एशियाई अभिनेता ने उन्हें लंदन स्थित अपने घर पर एक पार्टी में इनवाइट किया और बताया कि कई कास्टिंग डायरेक्टर्स उसके दोस्त हैं। मीरा जब वहां पहुंचीं, तो वहां केवल सिर्फ एक व्यक्ति कोई संगीतकार मौजूद था और रीमा के आते ही वो भी चला गया। रीमा उस दिन अभिनेता के साथ अकेली थीं। रीमा ने बताया कि रात के खाने के बाद बातचीत के दौरान वो उनके साथ जबरदस्ती करने लगा और उनके साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की।

Reema (2)

रीमा ने बताया कि उन्होंने किसी को भी इस घटना के बारे में नहीं बताया। उन्होंने पुलिस में भी इसकी सूचना नहीं दी क्योंकि यह 1980 का दशक था। रीमा दिल्ली से ब्रिटेन आकर बसे अपने पंजाबी माता-पिता को क्रिमिनल ट्रायल में उलझता नहीं देखना चाहती थीं।

यह भी पढ़ें- हेडन पेनेटिएर के निधन के बाद फिर छिड़ी बाल कलाकारों और नशे की लत पर बहस, कम उम्र की शोहरत बनी जी का जंजाल

यह भी पढ़ें- 48 घंटे में फैंस को दूसरा झटका, Optimus Prime की दमदार आवाज बने Peter Cullen का निधन; परिवार ने शेयर की खबर