विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाथ टब में सीरियस मूड में दिखे टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 22 Apr 2016 05:32 PM (IST)

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'बागी' अगले शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इसमें रोमांस से लेकर एक्‍शन तक भरपूर मसाला देखने को मिलेगा। फिलहाल दोनों ने इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जो ये रहा।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'बागी' का नया पोस्टर ट्विटर पर जारी किया है। इसमें दोनों एक बाथ टब में नजर आ रहे हैं, मगर काफी सीरियस लुक में हैं। उनकी इस फिल्म की रिलीज को बस अब एक हफ्ता ही रह गया है। अगले शुक्रवार को 'बागी' को रिलीज किया जाना है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। पहली बार श्रद्धा भी अपने स्टंट्स से दर्शकों को चौंकाने को तैयार हैं। फिलहाल ये रहा 'बागी' का नया पोस्टर।

प्रत्यूषा की मौत वाले दिन हुआ क्या था, ब्वॉयफ्रेंड ने पहली बार खुलकर बताया

सब्बीर खान के साथ टाइगर की यह दूसरी फिल्म है। उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' का निर्देशन भी सब्बीर ने ही किया था। 'बागी' में रोमांस से लेकर एक्शन तक भरपूर मसाला देखने को मिलेगा।

'बागी' से बॉलीवुड पर राज करने आ गया साल का सबसे बड़ा 'खलनायक'

इस फिल्म के विलेन को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। साउथ एक्टर सुधीर बाबू पहली बार इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, मगर एक विलेन के रूप में। हाल ही में मेकर्स ने उनका परिचय कराते हुए 'बागी' का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनका लुक व फिजिक काफी इंप्रेसिव लग रहा था। मसल्स और मूव्स भी काफी हैरान करने वाले थे। देखने में भी काफी हैंडसम है। सब्बीर का दावा है कि 'बागी' का विलेन इस साल का सबसे बड़ा विलेन साबित होगा। अब इसके लिए 29 अप्रैल का दर्शकों को इंतजार करना है।