Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया' से देखिए वरुण और आलिया का फर्स्‍ट लुक

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Wed, 04 May 2016 08:42 AM (IST)

    'हम्‍प्‍टी शर्मा की दुल्‍हनिया' के बाद वरुण धवन और आलिया भट्ट अब 'बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया' में नजर आएंगे। इस फिल्‍म से दोनों का फर्स्‍ट लुक काफी मजेदार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई (जेएनएन)। वरुण धवन और आलिया भट्ट की क्यूट जोड़ी की एक बार फिर वापसी हो रही है। इससे पहले दोनों 2014 की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में नजर आए थे। अब वो शशांक खेतान की नई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में एक साथ दिखेंगे। हालांकि टाइटल लगभग एक जैसा है। नई फिल्म से दोनों का फर्स्ट लुक सामने आया है, जो काफी मजेदार है।

    शादी के बाद बिपाशा मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए आईं नजर

    दरअसल, करण जौहर ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर ट्विटर पर जारी किया है। इसका यू-ट्यूब लिंक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "'Badrinath Ki Dulhania look... The second in our love franchise staring Varun Dhawan, Alia Bhatt. Directed by Shashank Khaitan."

    अब इस फिल्म में दिखेगी अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की दमदार जोड़ी

    मोशन पोस्टर में वरुण और आलिया देसी अवतार में नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में गांव के मेले का माहौल है। हीरू यश जौहर, करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस अौर फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रेजेंटेड धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म को अगले साल 10 मार्च को रिलीज करने वाला है।