विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पामेला एंडरसन के कुत्‍ते ने किया 'सुसाइड', कारण भी चौंकाने वाला

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 01 Sep 2015 06:26 PM (IST)

यह खबर पढ़कर आपके दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आएगा कि क्‍या कुत्‍ते भी 'सुसाइड' करते हैं? खैर, इसका तो पता नहीं, मगर जानीमानी हॉलीवुड एक्‍ट्रेस पामेला एंडरसन को ऐसा जरूर लगता है। उनका मानना है कि उनके पालतू कुत्‍ते 'जो-जो' ने सुसाइड कर लिया और उसके ऐसा करने

News Article Hero Image

नई दिल्ली। यह खबर पढ़कर आपके दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आएगा कि क्या कुत्ते भी 'सुसाइड' करते हैं? खैर, इसका तो पता नहीं, मगर जानीमानी हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन को ऐसा जरूर लगता है। उनका मानना है कि उनके पालतू कुत्ते 'जो-जो' ने सुसाइड कर लिया और उसके ऐसा करने के पीछे की वजह भी उन्होंने बहुत ही अजीब बतार्इ है।

ये क्या..हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स' के एक्टर ने खुद को बताया 'बिहारी'

पामेला के मुताबिक, उनके कुत्ते ने इसलिए सुसाइड कर लिया, क्योंकि वो उनके पूर्व पति रिक सालोमॉन को पसंद नहीं करता था। 'फीमेलफर्स्ट डाॅट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, जब कुछ महीने पहले 47 वर्षीय पामेला के कुत्ते की मौत हुई थी, तब वो काफी टूट गई थीं। उन्होंने उसकी मौत के लिए अपने पूर्व पति रिक को जिम्मेदार ठहराया है, जिससे उन्होंने इसी साल अप्रैल में तलाक ले लिया।

रितिक-सोनम का 'धीरे धीरे' सॉन्ग रिलीज, चलाया 'आशिकी' वाला जादू

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पामेला ने कहा, 'मेरे पालतू कुत्ते जो-जो की मौत को अधिक समय नहीं हुआ है। मुझे लगता है कि उसने सुसाइड किया है, क्योंकि वह मेरे पति को पसंद नहीं करता था। जो-जो ने एक दिन मेरी तरफ देखा और कहा, 'मुझे नहीं पता कि तुम क्या कर रही हो, लेकिन मैं अब यह नहीं कर सकता। मैं जा रहा हूं।'

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर धोखाधड़ी का हुईं शिकार, पढ़ें पूरी स्टोरी

आपको बता दें कि रिक के साथ पामेला ने दूसरी बार तलाक लिया है। दोनों ने सबसे पहले 2007 में शादी की थी और फिर 2014 में। इस शादी की वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। फिलहाल पामेला के पहले पति टॉमी ली से दो बच्चे हैं। उन्होंने किड रॉक से भी शादी की थी।