विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस डायरेक्‍टर को डेट पर ले गईं कंगना, पिलाई सबसे महंगी शराब!

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Fri, 13 Mar 2015 02:16 PM (IST)

कंगना रनौत हाल ही में पेरिस पहुंची हुई थीं। मौका था पेरिस फैशन वीक का और इत्‍तेफाक से उन्‍हें वहां डायरेक्‍टर विशाल भारद्वाज मिल गए, जिनसे वह 12 साल पहले से ही प्रभावित हैं। ऐसे में कंगना ने विशाल से हुई मुलाकात को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनौत हाल ही में पेरिस पहुंची हुई थीं। मौका था पेरिस फैशन वीक का और इत्तेफाक से उन्हें वहां डायरेक्टर विशाल भारद्वाज मिल गए, जिनसे वह 12 साल पहले से ही प्रभावित हैं। ऐसे में कंगना ने विशाल से हुई मुलाकात को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह विशाल को डिनर पर ले गईं और वहां उन्हें सबसे महंगी शराब पिलाई!

आमिर खान के शो में नज़र आने वाली रेप पीड़िता की मौत

विशाल ने खुद इस बात की पुष्टि की। विशाल ने कहा, 'हां, वो मुझे डिनर पर लेकर गई थीं और उन्होंने मुझे वहां की सबसे महंगी शराब पिलाई। वह सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। मैं उनकी प्रतिभा की सराहना करता हूं।'

इस फिल्म में रणबीर ने सात बार चूमा है अनुष्का को!

चर्चा है कि कंगना, विशाल की अगली फिल्म में लीड रोल निभाने वाली हैं, लेकिन विशाल ने इससे इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'हम भविष्य में एक साथ फिल्म करेंगे, लेकिन अभी तक मेरी अगली फिल्म को लेकर कुछ भी तय नही है।' कंगना ने 12 साल पहले विशाल की फिल्म 'मकबूल' देखी थी। तभी से वो उनसे बहुत प्रभावित हैं। अब विशाल को प्रभाबित करने के लिए कंगना को कुछ तो करना पड़ेगा।

हिट एंड रन केस : तो क्या हादसे के बाद गायब हो गए थे सलमान!