विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: शादी से पहले बिपाशा-करण ने की मजेदार 'बैचलर' पार्टी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 17 Apr 2016 05:52 PM (IST)

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल को अपनी शादी से पहले फैमिली एंड फ्रेंड्स के साथ जमकर पार्टी की और यह काफी मजेदार रही। आइए दिखाते हैं आपको इसकी एक झलक।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच दोनों ने फैमिली एंड फ्रेंड्स के साथ जमकर पार्टी की और यह काफी मजेदार रही। जहां ब्राइडल शावर में बिपाशा ने खूब मस्ती की, वहीं करण की बैचलर पार्टी भी काफी मजेदार रही। आइए दिखाते हैं आपको इसकी एक झलक।

यहां देखें शादी से पहले बिपाशा और करण की पार्टी की सारी तस्वीरें

सबसे पहले बिपाशा की ब्राइडल शावर की बात करते हैं। बिपाशा ने इस पार्टी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और इनसे उनकी खुशी का आप बखूबी अंदाजा लगा सकते हैं। बिपााशा ने अपनी फैमिली एंड फ्रेंड्स के साथ खूब मस्ती की और सभी का इतना प्यार देख वो अभिभूत भी नजर आईं। उनकी और करण की शादी 30 अप्रैल को होने जा रही है।

फिर बिकनी में दिखीं अमिताभ की नातिन नव्या, तस्वीर हुई वायरल

बिपाशा और करण के बीच फिल्म 'अलोन' के सेट पर नजदीकियां बढ़ी थीं और फिर धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया।हालांकि इससे पहले कभी भी बिपाशा और करण ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया और खुद को अच्छा दोस्त बताते रहें। वैसे दोनों ने सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें शेयर करने में कभी हिचकिचाहट नहीं दिखाई। बिपाशा और करण ने हाल ही में सीधे अपनी शादी की खबर सुनाई। हालांकि इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं थी, क्योंकि प्यार जैसी चीज कहां छिपने वाली है।

खैर, जहां बिपाशा ने ब्राइडल शावर एंज्वॉय की, वहीं करण और उनके फ्रेंड्स भी कहां पीछे रहने वाले थे। वो भी बैचलर पार्टी मनाने गोवा पहुंच गए और साथ में खूब मस्ती की। करण के डिजाइनर दोस्त रॉकी एस ने बैचलर पार्टी की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। बता दें कि बिपाशा की तो यह पहली, मगर करण की तीसरी शादी है।