विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का को नहीं रहा विराट पर भरोसा, कहा-दोबारा तोड़ देगा दिल!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 05 Apr 2016 12:17 PM (IST)

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो अनुष्का शर्मा का कहना है कि वो अब विराट कोहली पर भरोसा नहीं कर सकतीं और अकेले रहना चाहती हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों मिली हार के बाद स्टार क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पक्ष में किए गए ट्वीट से लग रहा था कि दोनों फिर से एक साथ दिखेंगे, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अनुष्का शर्मा दोबारा विराट कोहली के साथ पैचअप के मूड में नहीं हैं।

सुनील शेट्टी की बेटी के साथ अफेयर पर अर्जुन कपूर का ये है कहना

जी हां, रिपोर्टों की मानें तो अनुष्का का कहना है कि वो अब विराट पर भरोसा नहीं कर सकतीं और अब अकेला रहना चाहती हैं। अनुष्का को डर है कि विराट कहीं दोबारा उनका दिल न तोड़ दें। हालांकि आपको बता दें कि अनुष्का अभी दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। टीम इंडिया की हार के बाद लोगों द्वारा अनुष्का को लेकर खूब मजाक उड़ाया गया और इसे सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया गया। इसके बाद विराट ने ऐसा करने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने यह भी लिखा कि अनुष्का हमेशा ही उन्हें सकारात्मकता प्रदान करती हैं।

इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि जल्दी ही दोनों को साथ देखा जा सकता है, लेकिन अनुष्का के ताजा बयान के बाद ये कयास अधूरे ही नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अनुष्का अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और यही उनके और विराट के बीच मनमुटाव की सबसे बड़ी वजह बनी। अनुष्का शादी की बजाय करियर को अहमियत देना चाहती हैं, जबकि विराट इसके लिए राजी नहीं हैं।

जानिए क्यों 'सुल्तान' के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जल्द शूटिंग खत्म करने में जुटे

आपको बता दें कि कुछ माह पहले ऐसी खबरें आई थी, जिसमें कहा गया था कि अनुष्का और विराट के बीच ब्रेकअप हो गया है, लेकिन इस मसले पर दोनों में से (विराट और अनुष्का) किसी ने भी ना तो कोई टिप्पणी की और ना ही किसी प्रकार का कोई बयान दिया है। अब भी स्थिति संशय वाली ही बनी है। फिलहाल अनुष्का इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग कर रही हैं।