विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौरव गांगुली से किया ये वायदा अब पूरा करेंगे बिग बी

By rohit guptaEdited By:
Updated: Sun, 16 Nov 2014 09:53 AM (IST)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना आजकल बेहद उत्साहित हैं क्योंकि उनके घर अमिताभ बच्चन आने वाले हैं।

News Article Hero Image

कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना आजकल बेहद उत्साहित हैं क्योंकि उनके घर अमिताभ बच्चन आने वाले हैं।

अमिताभ सौरव गांगुली के घर के साथ-साथ डोना गांगुली के डांस स्कूल 'दीक्षा मंजरी' भी जाएंगी। डोना का सपना था कि बिग बी उनके डांस स्कूल आएं। अमिताभ कोलकाता में शुजीत सरकार की फिल्म पीकू की शूटिंग कर रहे हैं और बताया जा रहा है कि वे गांगुली के घर सोमवार से शुक्रवार के बीच कभी भी जा सकते हैं।

दरअसल सौरव गांगुली कई अलग-अलग मुलाकातों में बिग बी को अपने घर आने का न्योता दे चुके हैं। बिग बी ने गांगुली से वायदा किया था कि वो जब कोलकाता में होंगे तो उनके घर जरूर आएंगे। अब बिग बी अपने इसी वायदे को पूरा करेंगे।

सौरव गांगुली और उनकी पत्नी ने बिग बी के आगमन के लिए बहुत जबरदस्त तैयारियां की हैं। सूत्रों के मुताबिक डोना गांगुली के स्टूडेंट बिग की फिल्म के गाने पर परफॉर्म करके उनका स्वागत करेंगे।

पढ़ें: अमिताभ को जया बच्चन की वजह से शाहरुख से मांगनी पड़ी माफी

पढ़ें: अरे, रेखा ने बिग बी के बारे में ये क्या कह दिया