Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छोटा बजट... मोटी कमाई... 2025 में शॉकिंग रही इन 5 स्लीपर हिट मूवीज की सक्सेस

    Updated: Wed, 17 Dec 2025 07:15 PM (IST)

    Year Ender 2025: साल 2025 को खत्म होने में कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। इस आधार पर हम आपको इस साल की उन 5 मूवीज के नाम बताने जा रहे हैं, जो कम ...और पढ़ें

    इस साल की स्लीपर हिट मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    इस साल की स्लीपर हिट मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 2025 में चर्चा में रही इन फिल्मों की सफलता

    2. कम बजट में कर डाली थी बंपर कमाई

    3. सक्सेस से हर किसी को किया सरप्राइज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिनसे फैंस को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन वे मूवीज कमर्शियल तौर पर फ्लॉप रही हैं। इसकी दूसरी तरफ कुछ मूवीज ऐसी भी आईं, जिन्होंने अपनी कामयाबी से हर किसी को सरप्राइज कर दिया। इसी आधार पर आज हम 2025 की उन पांच मूवीज के बारे में बताने जा रह हैं, जो इस साल स्लीपर हिट के तौर पर पहचानी गईं। 

    छावा (Chhaava) 

    विक्की कौशल स्टारर ड्रामा पीरियड मूवी छावा को 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस मूवी का बजट लगभग 130 करोड़ था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 600.10 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 800 करोड़ के पास रही। इस तरह से 2025 में हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्म छावा बनी थी। किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि छावा इस कदर बॉक्स ऑफिस तहलका मचाएगी।

    2025yearender (5)

    यह भी पढ़ें- 2025 में मलयालम सिनेमा का रहा दबदबा, 5 फिल्मों को मिली टॉप की IMDb रेटिंग, OTT पर देखें यहां

    सैयारा (Saiyaara)

    इस लिस्ट में दूसरा नाम यशराज बैनर तले बनी फिल्म सैयारा का शामिल होता है। न्यू कमर्स के तौर पर अहान पांडे और अनीत पड्डा इस मूवी में मौजूद थे। इसकी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि सैयारा 2025 की सबसे बड़ी स्लीपर हिट बनेगी। 60 करोड़ की लागत में बनी सैयारा ने 337.78 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 579.23 करोड़ रहा था। 

    2025yearender (4)

    एक दीवाने की दीवानियत (Ek Deewane Ki Deewaniyat)

    अभिनेता हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म एक दीवाने की दीवानियत इस साल स्लीपर फिल्म बनी थी। सनम तेरी कमस की तरह इस बार भी हर्षवर्धन ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। 30 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 80.83 करोड़ था। इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड एक दीवाने की दीवानियत 112.03 करोड़ रही थी।

    खबरें और भी

    2025yearender (6)

    तेरे इश्क में (Tere Ishk Mein)

    धनुष और कृति सेनन स्टारर मूवी तेरे इश्क में का नाम इस सूची में मौजूद है। 70 करोड़ के बजट में बनने वाली इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 110.54 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि ग्लोबली इसकी कमाई 145 करोड़ से ज्यादा का रहा था। 

    2025yearender (3)

    भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf)

    2025 की स्लीपर हिट के बारे में जिक्र किया जाए तो लिस्ट में भूल चूक माफ का नाम भी दर्ज रहेगा। 50 करोड़ के बजट में बनने वाली ये मूवी कमर्शियल तौर पर सक्सेसफुल रही। बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कमाई 74.18 करोड़ रहा। इतना ही नहीं राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म वर्ल्डवाइड 90.78 करोड़ का बिजनेस किया था।

    2025yearender (2)

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: ओपनिंग वीकेंड में हुई धनवर्षा... धुरंधर नहीं नंबर-1... इन 10 मूवीज पर दर्शकों ने खूब लुटाया पैसा