यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vettaiyan Worldwide Collection: विश्वभर में 'वेट्टैयन' की तबाही जारी, वर्ल्डवाइड हुई छप्परफाड़ कमाई
Vettaiyan Worldwide Collection Day 10 रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर फिल्म वेट्टैयन बेशक बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में स्लो हो गई है लेकिन वर्ल्डवाइड ...और पढ़ें

HighLights
- वेट्टैयन ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में मचाई धूम
- अब तक इतने करोड़ का कारोबार कर चुकी है मूवी
- रजनीकांत की फिल्म ने दुनियाभर में किया कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vettaiyan Day 10 Worldwide Collection: निर्देशक टीजे ज्ञानेवल की एक्शन थ्रिलर फिल्म अपने दूसरे वीकेंड की तरफ आगे बढ़ चुकी है। जिसका आगाज बीते शुक्रवार को हो चुका है। रिलीज इतने समय के बाद इंडियन बॉक्स ऑफिस पर वेट्टैयन की कमाई की रफ्तार थोड़ी सी धीमी जरूर हुई है, लेकिन वर्ल्डवाइड इस मूवी ने गर्दा उड़ा रखा है।
ताजा आंकड़ों के आधार पर दुनियाभर में एक बार फिर से रजनीकांत (Rajinikanth) की वेट्टैयन ने धुआंधार कलेक्शन कर के दिखाया है। जिसका अंदाजा आप वेट्टैयन के 10वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की रिपोर्ट के अनुसार आसानी से लगा सकते हैं।
350 करोड़ के करीब पहुंची वेट्टैयन
10 अक्टूबर रिलीज के पहले दिन से लेकर रिलीज 10वें दिन तक वेट्टैयन ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई का जलवा बिखेरा है। रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, रितिका सिंह, राणा दग्गुबाती और फहाद फासिल जैसे फिल्मी सितारों से सजी वेट्टैयन विश्वभर में दुनियाभर में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। जिसके चलते ये मूवी वर्ल्डवाइडज 350 करोड़ के कलेक्शन की दहलीज पर खड़ी है।
ये भी पढ़ें- Vettaiyan Box Office Day 9: 'वैट्टेयन' का ये सपना क्या नहीं हो पाएगा पूरा? शुक्रवार को हुई टोटल इतनी कमाई
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे शनिवार को वेट्टैयन ने 21.65 करोड़ का कारोबार किया है। जोकि शुक्रवार की तुलना में करीब 5 करोड़ ज्यादा है। इन आंकड़ों को देख आप ये कह सकते हैं कि विदेशों में भी रजनीकांत की फिल्म ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। फिलहाल फिल्म की कुल कमाई 339.81 करोड़ हो गई है।
खबरें और भी
.jpg)
वेट्टैयन की दुनियाभर में कमाई का ग्राफ
| दिन | वर्ल्डवाइड कलेक्शन |
| पहला दिन | 77.90 करोड़ |
| दूसरा दिन | 45.26 करोड़ |
| तीसरा दिन | 47.87 करोड़ |
| चौथा दिन | 41.31 करोड़ |
| पांचवा दिन | 27.80 करोड़ |
| छठा दिन | 24.16 करोड़ |
| सातवां दिन | 20.58 करोड़ |
| आठवां दिन | 17.23 करोड़ |
| नौवां दिन | 16.04 करोड़ |
| 10वां दिन | 21.65 करोड़ |
| कुल | 339.81 करोड़ |
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी
वेट्टैयन की ओटीटी रिलीज में अभी काफी समय बाकी है। लेकिन ये तय है कि रजनीकांत की ये फिल्म कब और कहां रिलीज होगी। आपको बता दें कि वेट्टैयन के डिजिटल राइट्स मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के पास हैं। इस आधार पर ये फिल्म आने वाले समय में वेट्टैयन इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।