विदेशों में फैली Toxic की दहशत, 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड; दूसरे दिन का कलेक्शन जान उड़ेंगे तोते
26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म टॉक्सिक ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' दोनों ...और पढ़ें
-1787884059772_m.webp)
टॉक्सिक डे 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश की फिल्म टॉक्सिक ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर मचाया है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। ये बात तो सब जानते थे कि कन्नड़ के रॉकिंग स्टार की फिल्म को ओपनिंग अच्छी मिलेगी, लेकिन गैंगस्टर ड्रामा फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के लिए खतरा बन जाएगी इसका अंदाज शायद ही किसी को होगा।
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने दुनियाभर में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। पहले दिन 150 करोड़ से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली फिल्म की रफ्तार गुरुवार को भी कम नहीं हुई। यश-कियारा की टॉक्सिक का दूसरे दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन काफी सरप्राइजिंग रहा।
दो दिन में 200 करोड़ से रह गई इतनी दूर
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन ग्लोबली 150 करोड़ से खाता खोलने वाली, इस फिल्म ने दूसरे दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 40 करोड़ के आसपास का सिंगल डे बिजनेस किया है। दुनियाभर में दो दिन के अंदर टॉक्सिक (Toxic Movie) की कमाई 190 करोड़ तक पहुंच गई है। इतना बड़ा आंकड़ा धुरंधर 2 के बाद सिर्फ और सिर्फ टॉक्सिक ही पार कर पाई है।
हालांकि, दोपहर तक फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के फाइनल आंकड़े आ जाएंगे। जिसके बाद यह भी हो सकता है कि फिल्म 200 करोड़ के पार पहुंच जाए। विदेशों में टॉक्सिक को लेकर किस कदर क्रेज है, इस बात का अंदाजा आप इसके ओवरसीज कलेक्शन से लगा सकते हैं, जो दो दिनों में 26.25 करोड़ तक पहुंच चुका है।

दो दिनों में इन फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है टॉक्सिक
टॉक्सिक समीक्षकों को भले ही न भाई हो, लेकिन दर्शकों को यह मूवी कितनी पसंद आ रही है, इस बात का अंदाजा आप इससे लगा लीजिए कि आते ही यश की फिल्म ने इंडियन सिनेमा की चार बड़ी फिल्मों का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। 150 करोड़ का बिजनेस करके टॉक्सिक ने जिन फिल्मों को धूल चटाई है, उसमें सबसे पहले जवान है, जिसने पहले दिन दुनियाभर में 129 करोड़ कमाए थे। दूसरी एनिमल है, जिसने 116 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

इस लिस्ट में तीसरी फिल्म शाह रुख खान की ही है, जिसने ग्लोबली 106 करोड़ से खाता खोला था। चौथी आदिपुरुष है, जिसने पहले दिन 140.75 करोड़ कमाए थे। भारत में टॉक्सिक हिन्दी और कन्नड़ भाषाओं में अच्छा बिजनेस कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।