11वें दिन बदला toxic की कमाई का गणित, बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म ने की हैरान करने वाली कमाई
सुपरस्टार यश की टॉक्सिक (Toxic) ने थिएटर में 10 दिन पूरे कर लिये हैं, यहां देखें 11वें दिन का कलेक्शन-
-1788606224739_m.webp)
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11
HighLights
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11
शनिवार को फिल्म ने कितना किया कलेक्शन?
टॉक्सिक की कमाई का बदला गणित!
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार यश की टॉक्सिक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो 26 अगस्त को रिलीज हुई। लेकिन शायद दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।
100 करोड़ से ज्यादा का ओपनिंग कलेक्शन करने के बाद यश की टॉक्सिक की कमाई जो गिरावट आई उसके बाद से फिल्म फिर से नहीं उठ पाई। फिल्म की रिलीज को 10 दिन पूरे हो गए हैं और आज शनिवार यानी 11वें दिन की अब तक कमाई हैरान करने वाली है।
यह भी पढ़ें- 27वें दिन Hanuman Ansh के साथ हुआ बड़ा चमत्कार, 20 गुना बढ़े शोज; Toxic को लगा झटका
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11
यश की टॉक्सिक ने 101 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर खाता खोला था। इसके बाद दूसरे ही दिन इसका कलेक्शन बुरी तरह गिरा और इसने 37.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले वीकेंड के बाद फिल्म का कलेक्शन डबल डिजीट से सीधे सिंगल डिजीट पर गिर गया।
-1788606523166.webp)
शनिवार की कमाई की बात करें तो टॉक्सिक ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। इसने अब तक 0.84 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो दिन खत्म होने तक 1 करोड़ रुपये के आस-पास हो सकती है। वहीं फ्राइडे को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
टॉक्सिक डे 11 कलेक्शन- 0.84 करोड़ रुपये (अब तक)
नेट इंडिया कलेक्शन- 241 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 331 करोड़ रुपये
बता दें गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी टॉक्सिक का बजट लगभग 500 करोड़ के आसपास है।
-1788606545387.webp)
इस वक्त थिएटर में मिर्जापुर (Mirzapur: The Movie) और हनुमान अंश (Hanuman Ansh) चल रही है और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच टॉक्सिक की कमाई रोज गिरावट दर्ज कर रही है। फिलहाल कहना मुश्किल है कि यश की गैंगस्टर ड्रामा बजट वसूल कर पाएगी या नहीं।
टॉक्सिक के बारे में
टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया और यश के साथ इस फिल्म में तारा सुतारिया, नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी ने काम किया है। फिल्म ने 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
