Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Worlwide Collection: तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है टाइगर 3, चार दिन में विदेशों में कमाए इतने करोड़

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 03:53 PM (IST)

    Tiger 3 Worlwide Collection सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टा ...और पढ़ें

    टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड चार दिनों में की इतनी कमाई / फोटो- Instagram
    टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड चार दिनों में की इतनी कमाई / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के क्लब की तरफ तेजी से बढ़ी टाइगर 3
    2. चार दिनों के अंदर ही टाइगर 3 ने टोटल कर ली इतनी कमाई
    3. इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड के फिनाले के बावजूद भी विदेशों में बजाया सफलता का डंका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Worlwide Collection: सलमान खान की टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर बनकर स्क्रीन पर लौटे सलमान खान एक बार फिर से अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं।

    उनकी और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म Tiger 3 जितनी तेज रफ्तार से इंडिया में बिजनेस कर रही है, उससे दोगुनी रफ्तार से ये फिल्म विदेशों में कमा रही है। बुधवार को हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड के सेमी फाइनल्स की वजह से इस मूवी की कमाई पर जरूर असर पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वर्ल्डवाइड ये फिल्म 300 करोड़ की कमाई के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है।

    वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई से इतनी दूर है टाइगर 3

    मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी टाइगर 3 एक बार फिर से सलमान खान के करियर को ट्रैक पर लाने में सफल रही है। शाह रुख खान की जवान और पठान के बाद अब सलमान खान की ये फिल्म हर दिन अच्छी कमाई कर रही है। मंगलवार तक सलमान खान-कटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 ने लगभग 240 करोड़ के आसपास बिजनेस किया था।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office Day 4: 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है टाइगर 3, बुधवार को टोटल किया इतना बिजनेस

    अब सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड चार दिनों के अंदर ही 270.55 करोड़ के आसपास की कमाई की है। इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 30 करोड़ के आसपास बुधवार को टोटल कमाई की है।

    खबरें और भी

    टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड टोटल किया इतना कलेक्शन- 

    टाइगर 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन-  270.50 करोड़ रुपए
    टाइगर 3 वर्ल्डवाइड बुधवार कमाई-  30 करोड़ रुपए 
    टाइगर 3 ओवरसीज कलेक्शन- 68 करोड़ रुपए

    ओवरसीज अब तक इतना पहुंचा है सलमान-कटरीना की फिल्म का कलेक्शन

    सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' का ओवरसीज कलेक्शन अब तक चार दिनों के अंदर 68 करोड़ पहुंच चुका है, जोकि कई फिल्मों के मुकाबले काफी अच्छा है। आपको बता दें कि यश राज बैनर तले बनी इस फिल्म में सलमान खान के अलावा शाह रुख खान ने 'पठान' बनकर अपना जोरदार एक्शन दिखाया, तो वहीं 'वॉर' के कबीर भी रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर का साथ देते हुए नजर आए।

    इस फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन की भूमिका अदा की थी, जिनका मूवी में सलमान खान के साथ एक्शन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। दोनों इस फिल्म में पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई दिए थे।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Worlwide Collection: दुनियाभर में लहराया 'टाइगर 3' का परचम, ओवरसीज कलेक्शन में चला Salman Khan का जादू