Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 vs Kalki: प्रभास की 'कल्कि' पर भारी पड़ी 'स्त्री 2', 8वें दिन कमाई में छोड़ा कोसों दूर

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 08:02 PM (IST)

    Stree 2 Day 8 Box Office Collection थिएटर में हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को लेकर फैंस की दीवानगी रिलीज के एक सप्ताह के बाद भी देखने को मिल रही है। कमा ...और पढ़ें

    स्त्री 2 ने कल्कि को दिखाया आइना (Photo Credit-X)
    स्त्री 2 ने कल्कि को दिखाया आइना (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर जारी स्त्री 2 का कहर
    2. कमाई में कल्कि 2898 एडी से आगे
    3. 8वें दिन कर डाला शॉकिंग कलेक्शन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस के सूखे को स्त्री 2 फिल्म ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत खत्म कर दिया है। रिलीज के पहले सप्ताह में 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली स्त्री 2 फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रही है। 

    रिलीज के 8वें दिन भी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने कमाई के मामले में मजबूती दिखाई है। इसके साथ ही निर्देशक अमर कौशिक की स्त्री 2 ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) को 8वें दिन कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 

    8वें दिन कल्कि से आगे निकली स्त्री 2

    15 अगस्त और रक्षा बंधन के फेस्टिव सीजन की छुट्टियों का स्त्री 2 ने भरपूर फायदा उठाते हुए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया है। अब वीक डे में भी स्त्री 2 कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के 8वें दिन भी राजकुमार राव की इस फिल्म असरदार कलेक्शन कर हर किसी को प्रभावित किया है। 

    ये भी पढ़ें- Stree 2 On OTT: ओह 'स्त्री' ओटीटी पर कब आओगी! किस प्लेटफॉर्म पर दिखेगा सरकटे का आतंक

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर स्त्री 2 ने गुरुवार को 18 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं 27 जून को रिलीज होने वाली तेलुगु फिल्म कल्कि 2898 एडी ने हिंदी वर्जन में रिलीज के 8वें दिन 10.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

    खबरें और भी

    इस आधार पर 8वें दिन कमाई के मामले में स्त्री 2 साउथ फिल्म कल्कि से काफी आगे निकल गई है। हालांकि, कल्कि ने सभी भाषाओं को मिलाकर 8वें दिन कुल 22 करोड़ की इनकम की थी।

    स्त्री 2 की कमाई का सिलसिला 

            दिन            कलेक्शन
        पहला दिन        64.80 करोड़
        दूसरा दिन        35.30 करोड़
        तीसरा दिन        45.70 करोड़
        चौथा दिन        58.20 करोड़
        पांचवा दिन        38.40 करोड़
        छठा दिन        26.80 करोड़
        सातवां दिन        20.40 करोड़
        आठवां दिन         18 करोड़
           कुल         307.60 करोड़

    रिलीज के 8 दिन में स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नेट 300 करोड़ का कारोबार कर नया इतिहास रच दिया है।

    ये भी पढ़ें- खौफ के साये में अतरंगी अतीत, पूरी तरह बदल चुके हैं बॉलीवुड फिल्मों के 'भूत'