यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Stree 2 Box Office Day 4: 'स्त्री' छीन सकती है Kalki 2898 AD का 'सिंहासन', रविवार को मूवी ने मचाया गदर
स्त्री 2 (Stree 2) का क्रेज ऑडियंस के बीच साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी को देखने के बाद लोग पेट पकड़क ...और पढ़ें

HighLights
- कल्कि 2898 एडी का हिंदी में टूटेगा रिकॉर्ड?
- स्त्री 2 ने रविवार को कमाए 50 करोड़ से ज्यादा
- 200 करोड़ की दहलीज पर खड़ी है स्त्री 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 ने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है। पहले दिन 76 करोड़ के आसपास की ओपनिंग करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म की कमाई हर दिन के साथ बढ़ रही है।
मूवी के क्रेज को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस से एक रात पहले 14 अगस्त को मेकर्स ने इसका प्रीमियर शो रखा था और थिएटर तभी खचाखच भर गए थे। सरकटा और स्त्री के बीच की लड़ाई लोगों को बेहद पसंद आ रही है, जो भी थिएटर से बाहर आ रहा है वह मूवी की तारीफ करता हुआ नहीं थक रहा।
रविवार के कलेक्शन के बाद अब श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)-पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के हिंदी भाषा में बॉक्स ऑफिस पर सिंहासन को छीनने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
रविवार को स्त्री 2 की 50 करोड़ से ज्यादा हुई कमाई
श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी की चौकड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। महंगी टिकट होने के बावजूद भी लोग बिना पॉकेट की परवाह किये अपने परिवार संग फिल्म देखने थिएटर में जा रहे हैं, जिसका असर साफ-साफ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रूप में देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 3: कोई तो रोक लो इस 'स्त्री' को, तीसरे दिन भी आई कमाई की भयंकर सुनामी
शनिवार को मूवी ने जहां तकरीबन 43.85 करोड़ का कलेक्शन किया, तो वहीं रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया। मैडॉक फिल्म्स ने रविवार के कलेक्शन के आंकड़े भी शेयर कर दिए हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी का कलेक्शन डबल हुआ और स्त्री 2 (Stree2 Movie) के खाते में सिगल डे पर टोटल 58.2 करोड़ आए।
खबरें और भी
स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस 4 डेज कलेक्शन
| इंडिया नेट | 204 करोड़ रुपए |
| ओवरसीज | 43 करोड़ रुपए |
| हिंदी सिंगल डे | 58.2 करोड़ रुपए |
कल्कि 2898 एडी का सिंहासन छीनने की तैयारी
स्त्री 2 का चार दिनों के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 204 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है। 15 अगस्त से रक्षाबंधन की छुट्टी का हॉरर कॉमेडी फिल्म को भरपूर फायदा मिला। श्रद्धा कपूर अपने को-स्टार रहे प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के हिंदी भाषा में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं।

प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर साइंटिफिक फिल्म ने हिंदी में 53 दिनों में टोटल 293.06 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिस स्पीड से बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 दौड़ रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि स्त्री के लिए कल्कि का इंडिया में रिकॉर्ड तोड़ना बाए हाथ का खेल है। वर्ल्डवाइड स्त्री 2 ने अब तक 188 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।