विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singham Again: सफलता के शिखर पर Ajay Devgn की 'सिंघम अगेन', इन 5 कारणों से बनी मस्ट वॉच मूवी

Published: Thu, 07 Nov 2024 04:57 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 07 Nov 2024 05:01 PM (GMT+05:30)

Singham Again Five Reason निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की बहुचर्चित फिल्म सिंघम अगेन इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों ...और पढ़ें

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन (Photo Credit-Jagran)
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. एक्शन थ्रिलर फिल्म है सिंघम अगेन
  2. इन 5 कारणों से मस्ट वॉच मूवी बनी
  3. बॉक्स ऑफिस पर कमाई में छोड़ी छाप

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की पॉपुलर फिल्म सिंघम अगेन को बड़े पर्दे पर रिलीज गया। भूल भुलैया 3 से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करने में कामयाब हुई है। सिर्फ इतना ही नहीं वीक डे में भी कमाई के मामले में सिंघम की तीसरी किस्त हार मानने को तैयार नहीं है। 

इस आधार पर ये कहा जा सकता है कि रिलीज के पहले सप्ताह से पहले ही सिंघम अगेन (Singham Again) सफलता के शिखर पर पहुंच गई है। ऐसे में हम आपको इस मूवी की बंपर सक्सेस के 5 कारण बताने जा रहे हैं।

10 साल बाद बाजीराव सिंघम की वापसी

साल 2014 में निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट यानी सिंघम रिटर्न्स को सिनेमाघरों में उतारा गया था। ऐसे में अब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद एक्टर अजय देवगन ने बाजीराव सिंघम के किरदार में जोरदार कमबैक किया है। यही कारण है, जो थिएटर्स में ऑडियंस इस मूवी को भारी तादाद में देखने के लिए पहुंच रही है।

ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3: हॉरर कॉमेडी का पैंतरा आया काम, इन 5 कारणों से भूल भुलैया 3 को मिली बंपर सक्सेस

 

सिंघम अगेन में रामायण का कनेक्शन

फिल्म के ट्रेलर में ये साफ हो गया था कि इसमें रामायण का एक अनोखा कनेक्शन दिखाया गया है। मेकर्स का किरदारों और कहानी की तुलना रामायण की पृष्टभूमि की तरह पेश करने का पैंतरा काम आ गया है और इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जो अब सिंघम अगेन की सफलता का एक मुख्य कारण माना जा रहा है। 

बड़ी स्टार कास्ट का मिला फायदा

सिंघम अगेन एक मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, श्वेता तिवारी, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मौजूद हैं। अंत में सलमान खान के कैमियो ने भी सिनेप्रेमियों का उत्साह बढ़ाया है। लंबी चौड़ी स्टार कास्ट की फैन फॉलोइंग का इस मूवी को पूरा फायदा मिल रहा है। 

फेस्टिव सीजन में लगी लॉटरी

दीवाली के मौके पर रिलीज किए जाने से सिंघम अगेन को बड़ा फायदा मिल रहा है। छुट्टियों के दिनों का लाभ उठाते हुए ओपनिंग वीकेंड में भी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब रिलीज के 6 दिन बाद अजय देवगन की ये फिल्म 164 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। 

एक्शन बना फिल्म यूएसपी

रोहित शेट्टी की फिल्म में एक्शन न हो तो ऐसा नहीं हो सकता। सिंघम अगेन में भी एक से बढ़कर एक एक्शन सीक्वेंस हैं, जिनको देखकर आप भी सीटी मारने पर मजबूर हो जाएंगे। अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस मामले में मूवी की यूएसपी (USP) बने रहे हैं। 

ये भी पढे़ं- GOAT: सस्पेंस थ्रिलर में सबकी बाप निकली Thalapathy Vijay की 'गोट', 5 कारणों से बनी मस्ट वॉच मूवी