Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanam Teri Kasam Box Office Day 6 : पुष्पा 2 के बाद सनम तेरी कसम ने हथिया लिया सिंहासन, जमकर छापे नोट

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 11:03 PM (IST)

    Sanam Teri Kasam Box Office Collection Day 6 हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बवाल मचा दिया। सनम ते ...और पढ़ें

    सनम तेरी कसम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo: Instagram)
    सनम तेरी कसम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 7 फरवरी को री-रिलीज हुई थी सनम तेसी कसम
    2. हर्षवर्धन राणो ने निभाया लीड रोल
    3. कितना रहा फिल्म का छठवें दिन का कलेक्शन?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनम तेरी कसम, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी ने 9 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। फिल्म में हर्षवर्द्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने लीड रोल निभाया था और यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। री-रिलीज पर फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

    कितना था फिल्म का बजट?

    जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एक सप्ताह पूरा करने वाली है। इस फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया था। रिलीज के समय फिल्म फ्लॉप हो गई थी। फिल्म को 18 करोड़ के बजट में बनाया गया था। सनम तेरी कसम ने रिलीज के चार दिनों में ही 2016 से डेढ़ गुना से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तब इसका टोटल 9 करोड़ के आसपास था। अब फिल्म के अर्ली ट्रेंड्स भी आ चुके हैं, आइए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन। 

    यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam Box Office Day 5 : चल गया दाव! री-रिलीज में सनम तेरी कसम की बल्ले-बल्ले, 5वें दिन बरसे नोट

    छठवें दिन कितना रहा फिल्म का कलेक्शन

    फिल्म को वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रिलीज किया गया और इसका फिल्म को भरपूर फायदा मिलता नजर आ रहा है। पहले दिन बेहतरीन शुरुआत करते हुए फिल्म ने 5.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 6.22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार होने की वजह से फिल्म को इसका भरपूर फायदा मिला और नेट कलेक्शन 7.21 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 3.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

    इसके बाद पांचवे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.07 करोड़ रुपये रहा। छठवें दिन फिल्म 1.5 से लेकर 2 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 25.16 करोड़ हो चुका है।

    हाल तो कुछ ऐसा है कि सनम तेरी कसम के आगे दो नई फिल्म, हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार (Badass Ravikumar) और खुशी कपूर और जुनैद की लवयापा ( Loveyapa) ने भी अपने घुटने टेक दिए हैं। अब आने वाले समय में सनम तेरी कसम का मुकाबल बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की छावा से होगा। छावा 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने लीड रोल निभाया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam Box Office Day 4: सबको कुचलकर सोमवार को सनम तेरी कसम ने लिखा इतिहास, झमाझम हुई नोटों की बारिश