Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Shivaji Box Office Report: 100 करोड़ के करीब पहुंची राजा शिवाजी, 20वें दिन हुई नोटों की बारिश

    Updated: Wed, 20 May 2026 09:06 PM (IST)

    मराठी फिल्म राजा शिवाजी बहुत जल्द बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करती हुई नजर आएगी। ...और पढ़ें

    राजा शिवाजी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    राजा शिवाजी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 100 करोड़ से इतनी दूर राजा शिवाजी

    2. ड्रामा पीरियड कमाई पर नहीं लगा ब्रेक

    3. रितेश देशमुख की मूवी ने जीता सबका दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी भूत बंगला के बाद अगर किसी मूवी ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम किया है तो वह रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर मराठी मूवी राजा शिवाजी है। ड्रामा पीरियड जॉनर वाली इस मूवी ने अपनी बेहतरीन कहानी से ऑडियंस का दिल जीता है, जिसकी वजह से अब सिनेमाघरों में दर्शक इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

    बॉक्स ऑफिस पर भी रितेश की राजा शिवाजी (Raja Shivaji Box Office Collection) ने उम्मीद से ज्यादा कारोबार किया है, जिसकी वजह से इस फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है। 20वें दिन की राजा शिवाजी की कमाई की तरफ गौर किया जाए तो ये फिल्म अब 100 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है।

    100 करोड़ के करीब राजा शिवाजी

    बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना किसी भी फिल्म के लिए पार करना आसान काम नहीं होता है। खासतौर पर अगर वह फिल्म दूसरी भाषा से ताल्लुक रखती हो। कमाई के इस जादुई आंकड़े को पार करने के बाद मूवी की सक्सेस का अंदाजा आसानी से लगाया जाता है।

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Day 19: राजा शिवाजी का दिखा रौद्र रूप, 19वें दिन नहीं थमा मोटी कमाई का सिलसिला

    raja shivaji collection day 5

    फिलहाल रितेश देशमुख की राजा शिवाजी इस ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। गौर करें राजा शिवाजी के 20वें दिन के कलेक्शन की तरफ तो इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के तीसरे बुधवार को 1 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, जो ये बताने के लिए काफी है कि थिएटर्स में अब राजा शिवाजी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    खबरें और भी

    raja shivaji collection day 4

    चर्चा की जाए राजा शिवाजी के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो अब तक 20 दिन में ये मराठी फिल्म कुल 93 करोड़ का कारोबार कर चुकी है और जल्द ही 100 करोड़ के कल्ब में एंट्री लेगी।

    राजा शिवाजी की 3 साल की रिसर्च

    रितेश देशमुख ने राजा शिवाजी में एक एक्टर के अलावा डायरेक्टर की कमान को भी संभाला है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान रितेश ने ये खुलासा किया था कि करीब 3 साल तक उन्होंने इस मूवी की रिसर्च पर काम किया और छोटी-छोटी बारीकियों को ध्यान रखा। जिसकी बदौलत वह पर्दे पर महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की वीर गाथा को पेश करने में सफल हो सके।

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Worldwide Collection: मंगलवार को राजा शिवाजी ने की फतेह, Akshay Kumar की फिल्म के लिए बनी खतरा!