Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Lifetime Worldwide Collection: अंतिम पड़ाव पर भी ‘रेड 2’ का बजा डंका! विदेशों में फिल्म ने कुल की इतनी कमाई

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 04:14 PM (IST)

    अजय देवगन (Ajay Devgn) की रेड 2 (Raid 2) ने कमाई के मामले में इस साल की कई हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ओपनिंग डे से ही मूवी ने रिकॉर्ड तोड़ क ...और पढ़ें

    रेड 2 का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    रेड 2 का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. रेड 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    2. सिनेमाघरों में चला अजय देवगन का जादू
    3. अजय देवगन की फिल्म ने विदेशों में की कुल इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन के लिए रेड का सीक्वल लकी साबित हुआ। 1 मई को रेड 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को लेकर लोगों के बीच शुरुआत से काफी बज देखने को मिला और अभी भी सिनेमा लवर्स के बीच इसकी कहानी की चर्चा चल रही है। साल 2025 की उन चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में रेड 2 का नाम शामिल किया जाता है, जिनकी कमाई विदेशों में शानदार रही है। इन दिनों अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म अपने अंतिम पड़ाव पर है।

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा अभी भी देखने को मिल रहा है, लेकिन वर्ल्डवाइड इसकी कमाई का लाइफटाइम कलेक्शन सामने आ गया है। इसका मतलब है कि अब इसे विदेशों के सिनेमाघरों से हटा दिया गया है। फिल्म में अजय देवगन समेत अन्य लीड कलाकारों के काम को भी पसंद किया गया। बॉलीवुड में फिल्मों की कमाई का अंदाजा कलेक्शन के आंकड़े से लगाया जाता है। आइए जानते हैं कि मूवी ने टोटल कितने करोड़ की कमाई विदेशों में की है।

    रेड 2 का वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन

    बॉलीवुड के सिंघम अभिनेता की फिल्म रेड 2 (Raid 2) ने ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह उनकी साल 2018 की हिट मूवी रेड का सीक्वल है। फिल्म ने विदेशों में भी मोटी कमाई की। इस फिल्म को सिनेमा लवर्स ने काफी ज्यादा पसंद किया है। बॉक्स ऑफिस पर भी रेड 2 ने अन्य फिल्मों से टक्कर देने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 32: मानेगा नहीं पटनायक! गिरकर फिर उठी Ajay Devgn की फिल्म, 32वें दिन किया धांसू कमबैक

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुतातबिक, रेड 2 फिल्म का ग्रॉस लाइफ टाइम कलेक्शन 232.78 करोड़ रहा है। इसके साथ ही, फिल्म का नाम इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

    भारत में कैसा रहा मूवी का कलेक्शन?

    अजय देवगन की आजाद फिल्म भी इसी साल रिलीज हुई थी, लेकिन इसने कमाई के मामले में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया था। खैर, रेड 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक 168.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। गौर करने की बात है कि भारत में अभी भी कुछ सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए दर्शक पहुंच रहे हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    बी टाउन के चुनिंदा अभिनेता में से एक अजय देवगन हैं, जिनकी फिल्मों घरेलू और विदेशों की कमाई को मिलाकर डबल सेंचुरी मार चुकी है।

    ये भी पढ़ें- इस कारण Raid 2 से दूर हुई थीं Ileana D Cruz, बोलीं- 'समय के साथ प्राथमिकता बदल जाती है'