विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमिताभ-ऋषि की वो हीरोइन, अब साउथ में ला रही है 'सुनामी', 63 साल की उम्र में बॉक्स ऑफिस पर कर रहीं राज

Published: Tue, 10 Mar 2026 12:08 PM (IST)

63 साल की अभिनेत्री राधिका सरतकुमार की तमिल फिल्म 'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. साउथ में छाई फिल्म थाई किझावी

  2. फिल्म ने 11 दिनों में कमाए 51 करोड़ से ज्यादा

  3. राधिका सरतकुमार की एक्टिंग ने जीता दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ये कहावत तो खूब सुनी गई है कि बड़ा स्टार और बड़ा बजट होगा तभी फिल्म हिट होगी, लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। अगर कहानी और निर्देशन अच्छा हो तो फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता। साउथ सिनेमा में इन दिनों 63 साल की एक एक्ट्रेस का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है और नतीजा यह है कि फिल्म हिट हो चुकी है।

बॉक्स ऑफिस पर छाई ये तमिल फिल्म

जी हां, जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि राधिका सरतकुमार (Radhika Sarathkumar) हैं। भले ही राधिका सरतकुमार को आप थोड़े पहचान नहीं पा रहे हैं, लेकिन जब इनके बारे में हम आपको बताएंगे तो यकीनन आप इन्हें पहचान जाएंगे पर उससे पहले राधिका की तमिल फिल्म 'थाई किझावी' के बारे में जान लीजिए।

thai 3

तमिल सिनेमा में इस वक्त 'थाई किझावी' (Thaai Kizhavi) हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 80 लाख का कारोबार किया था, लेकिन किसे पता था अपनी दमदार कहानी के चलते ये फिल्म 10 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 51 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लेगी। इसके अलावा 1300 से ज्यादा स्क्रीन्स फिल्म को मिली हैं। हालांकि फिल्म साउथ सिनेमा में ही ज्यादा चल रही है।

फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की इस कमाई का खुलासा किया और दर्शकों के इस प्यार के लिए सभी का शुक्रिया कहा।

thai 2

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में राधिका सरतकुमार मुख्य किरदार में हैं और फिल्म की कहानी उन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में राधिका ने ऐसी 70 साल की बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया है, जिसके बेटे उसकी प्रोपर्टी पाने के लिए मेहनत करते हैं।

इसी बीच उसके बेटे की कहानी और महिला की कहानी में कई पेंच फंसते हैं, जहां कहीं-कहीं फिल्म आपको हंसाती है, तो कहीं आपको इमोशनल करके जाती है।

thai 4

इसी पर बनी ये फिल्म अब दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म में राधिका के अलावा सिंगमुली (Singampuli), अरुलदॉस ( Aruldoss), बाला श्रवण (Bala Saravanan) समेत कई स्टार्स हैं।

जानी मानी एक्ट्रेस हैं राधिका सरतकुमार

जिन राधिका सरतकुमार की इस तमिल फिल्म की चर्चा इस वक्त साउथ से लेकर नॉर्थ तक हो रही है। राधिका साउथ सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। ऋषि कपूर की फिल्म नसीब अपना अपना में राधिका ने उनकी पत्नी चंदा का किरदार निभाया था।

Radhika

फिल्म में राधिका के टेढ़ी चोटी वाले लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और बोली चंदा की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता था। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस फराह भी थीं। किझाक्के पोगुम रेल, धर्म देवथाई, पूनथोटा कावलकरन, आज का अर्जुन, हिम्मतवाला, लाल बादशाह और राजा द ग्रेट समेत कई फिल्मों में दिख चुकी हैं। तमिल, तेलुगू से लेकर कई हिंदी फिल्मों में भी राधिका ने काम किया है।

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par OTT Release: 9 महीने का इंतजार खत्म, OTT पर कब और कहां देखें Aamir Khan की फिल्म?