यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pushpa 2 Weekly Collection: महज 7 दिन में शहंशाह बना 'पुष्पाराज,' वीकली रिपोर्ट में जानिए कमाई का कारवां
Pushpa 2 Box Office Collection निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 का बोलबाला इस वक्त कमाई के मामले में देश और विदेश में जमकर बोल रहा है। अल्लू अर्जुन ...और पढ़ें

HighLights
- पुष्पा 2 ने हफ्तेभर में छापे इतने नोट
- बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा प्रदर्शन
- अल्लू अर्जुन की फिल्म का चला जादू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 Box Office Collection Report: 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले वीक में पुष्पा- द रूल ने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी मूवीज को पछाड़ दिया है और इसके बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है।
इस बीच हम आपके लिए अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पुष्पा 2 की वीकली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट लेकर आए हैं। जिसमें दिन पर दिन पुष्पा- द रूल के कलेक्शन की डिटेल्स पेश की जाएगी।
पहले हफ्ते ऐसा चला पुष्पा 2 की कमाई का कारवां
बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 रिलीज का पहला शानदार हफ्ता पूरा कर चुकी है। सिनेमाघरों में इस मूवी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पुष्पा द रूल को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यही कारण है, जो हर दिन कमाई के मामले में ये मूवी गर्दा उड़ा रही है।
ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Collection Worldwide: अब रुक भी जा पुष्पा! 1000 करोड़ के बाद अब Allu Arjun की मूवी ने छुआ ये आंकड़ा
.jpg)
| दिन | कलेक्शन |
| पहला दिन | 164.25 करोड़ |
| दूसरा दिन | 93.8 करोड़ |
| तीसरा दिन | 119.25 करोड़ |
| चौथा दिन | 141.05 करोड़ |
| पांचवा दिन | 64.45 करोड़ |
| छठा दिन | 51.55 करोड़ |
| सातवां दिन | 43.35 करोड़ |
| टोटल | 688.35 करोड़ |
.jpg)
खबरें और भी
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 की ये कमाई हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में मिलाकर है। इससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि अल्लू अर्जुन की इस मूवी को हर कोई पसंद कर रहा है। जिसके चलते सिनेमाघरों में फिल्म देखने को लिए लोगों भीड़ कम नहीं हो रही है।
हिंदी बेल्ट में कलेक्शन हुआ 400 पार
पुष्पा 2 के धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सबसे अधिक योगदान हिंदी बेल्ट का रहा है। अब तक रिलीज के 7 दिन में ये मूवी 400 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। हैरान करने वाली बात है कि मूल रूप से तेलुगु मूवी होने के बावजूद हिंदी वर्जन में पुष्पा 2 (Pushpa 2 Hindi Collection) की कमाई सर्वाधिक रही है।