यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pushpa 2 Day 35 Collection: उड़ी बाबा पुष्पाराज! वीक डे में बदले कमाई के समीकरण, अचानक आया इतना उछाल
Pushpa 2 Collection अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल कर दिखाया है जो बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 के अलावा अभी तक कोई फिल्म नहीं कर प ...और पढ़ें

HighLights
- 5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2
- पुष्पा राज के किरदार में नजर आए अल्लू अर्जुन
- कितना रहा फिल्म का 34वें दिन का कलेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या हिंदी, क्या साउथ और क्या ग्लोबल इस समय पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने सारा मार्केट अपने कब्जे में कर लिया है। रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने आते ही आतंक मचा दिया और सारी फिल्मों के कलेक्शन को चट कर गई।
तीन साल बाद भी फिल्म को मिला वहीं प्यार
फिल्म का डायलॉग कि पुष्पा अपना बॉस है अब सत्य होता नजर आ रहा है। फिल्म का पहला पार्ट पुष्पा: द राइज साल 2021 में आई थी जिसमें अल्लू अर्जुन लाल चंदन के स्मगलर बने थे। फिल्म ने उस समय खूब वाहवाही बटोरी थी। फैंस ने अल्लू अर्जुन के पुष्पाराज किरदार को खूब प्यार दिया।
(4).jpg)
वहीं 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई पुष्पा: द रूल में इसी कहानी को आगे बढ़ाया गया। पुष्पाराज और अल्लू अर्जुन को देखकर दोबारा से फैंस क्रेजी हो गए। फिल्म में उनके लुक की भी काफी ज्यादा चर्चा हुई। भले ही फिल्म को लेकर कितनी भी कंट्रोवर्सी हुई हो इसके कलेक्शन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Day 34 Collection: इधर का बॉस पुष्पा है! एक महीने बाद पलट गया गेम, फिर भी छापे इतने करोड़
कितना रहा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
आंकड़ो पर नजर डालें तो इस फिल्म ने मंगलवार तक 1831 करोड़ के आसपास वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। 500 करोड़ के बजट में बनी पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग के मामले में भी कमाल किया। रिलीज से पहले ही दुनियाभर में फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर ली थी।
खबरें और भी
(2).jpg)
कितना रहा पुष्पा 2 का 34वें दिन का कलेक्शन?
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्ते हो चुके हैं। पहले हफ्ते में फिल्म ने 725.8 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में कलेक्शन 264.8 करोड़ पहुंच गया। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 129.5 करोड़ की कमाई की। वहीं चौथे हफ्ते इसका नेट 69.65 करोड़ रहा। फिल्म अभी भी करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। 35वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 1.38 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ये अर्ली ट्रेंड्स हैं जिनके बढ़ने की ही उम्मीद है। इस हिसाब से फिल्म का नेट कलेक्शन 1212.23 करोड़ हो चुका है।
पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की बेबी जॉन और नाना पाटेकर की वनवास को कड़ी पछाड़ लगाई है। अब आने वाली 10 तारीख को फिल्म का मुकाबल राम चरण की गेम चेंजर से होगा।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Worldwide Collection Day 34: पुष्पा 2 ने लूट लिया इंटरनेशनल मार्केट, 34 दिनों में झमाझम बरसे इतने नोट