Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर में 'पेद्दी' का भौकाल, 10 दिनों में ही वसूल लिया मोटा बजट; कमाई धुआंधार
Peddi Worldwide Collection: राम चरण की फिल्म पेद्दी ने दुनियाभर में धांसू कमाई कर ली है। 10 दिन का कलेक्शन फिल्म के बजट से ज्यादा है। ...और पढ़ें

पेद्दी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
पेद्दी ने दुनियाभर में की धांसू कमाई
राम की फिल्म ने 10 दिन में वसूला बजट
राम चरण ने चार साल बाद दी हिट फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आरआरआर के बाद राम चरण (Ram Charan) एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे थे। पिछले साल ही उनकी सोलो फिल्म गेम चेंजर (Game Changer) आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
अब चार साल का सूखा राम चरण की हालिया फिल्म पेद्दी (Peddi) ने खत्म कर दिया है। यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। सबसे एक्सपेंसिव मूवीज में से एक पेद्दी ने मात्र 10 दिन में ही अपना बजट वसूल लिया है और जमकर मुनाफा कमा रही है।
पेद्दी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
51 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने वाली फिल्म पेद्दी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन में 206 करोड़ रुपये के करीब नेट कलेक्शन कर लिया है, वहीं दुनियाभर में कमाई 400 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है।
पेद्दी बनी साउथ की नंबर 1 ग्रॉसर
राम चरण की पेद्दी 2026 में साउथ की नंबर 1 ग्रॉसर फिल्म बन गई है। फिल्म क्रिटिक्स रमेश बाला के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 378 करोड़ रुपये के पार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि रविवार के कलेक्शन के साथ यह फिल्म 400 करोड़ के पार पहुंच जाएगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर में 'पेद्दी' का स्वैग, 8 दिनों में हुआ गजब का कलेक्शन; बदला पूरा गेम
पेद्दी का डे वाइज कलेक्शन
- पहला दिन- 51 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन- 26.90 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन- 29.10 करोड़ रुपये
- चौथा दिन- 32.15 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन- 12.35 करोड़ रुपये
- छठा दिन- 9.70 करोड़ रुपये
- सातवां दिन- 7.55 करोड़ रुपये
- आठवां दिन- 6.30 करोड़ रुपये
- नौवां दिन- 5.15 करोड़ रुपये
- दसवां दिन- 8.10 करोड़ रुपये
प्री-कलेक्शन को मिलाकर भारत में पेद्दी ने 200 करोड़ के पार और ग्रॉस कलेक्शन 245 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बुच्ची बाबू सना निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा को बनाने में मेकर्स ने करीब 350 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।