विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan Box Office Day 29: पांच शतक पूरे करने के बाद धीमी हुई पठान की रफ्तार, फिर भी बाहुबली 2 को दे रही टक्कर

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Updated: Thu, 23 Feb 2023 11:03 AM (IST)

Pathaan Box Office Collection Day 29 शाह रुख खान की पठान रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज फिल्म शहजादा को भी पठान से कड़ी टक्कर मिल रही है।

Pathaan Box Office Collection Day 29, Twitter
Pathaan Box Office Collection Day 29, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Box Office Collection Day 29: शाह रुख खान की पठान अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा बटोर रही है। फिल्म ने हाल ही में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर इतिहास रच दिया। देशभर में भी पठान पांच शतक जड़ चुकी है।

बॉक्स ऑफिस पर पठान का राज

पठान का डोमेस्टिक कलेक्शन 500 करोड़ के पार पहुंच चुका है। अब फिल्म के 29वें दिन का कलेक्शन सामने आया है, जो कम होते हुए भी फिल्म को फायदा दे रहा है। पठान पिछले एक महीने से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

शहजादा को दे रही टक्कर

25 जनवरी को रिलीज हुई पठान अपने आगे आई फिल्मों का टिकना मुश्किल कर रही है। हाल ही में कार्तिक आर्यन की शहजादा रिलीज हुई है, लेकिन पठान के आगे शहजादा का दम निकलता हुआ दिख रहा है। हालांकि, हॉलीवुड फिल्म एंट मैन अपनी पकड़ बनाने में सफल हो रही है।

चौथे हफ्ते में पठान का कलेक्शन

पठान अब अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर गई है। फिल्म के चौथे वीकेंड की ओर नजर डाले तो फिल्म ने शनिवार यानी 18 फरवरी को लगभग 3 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, रविवार को देशभर में पठान का कलेक्शन 4.25 करोड़ रहा। इसके साथ ही चौथे हफ्ते में पठान ने लगभग 9 करोड़ का बिजनेस किया।

29वें दिन कमाए इतने करोड़

वीकेंड के बाद पठान के कलेक्शन में कुछ गिरावट देखने को मिली। सोमवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ और मंगलवार को 1.14 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। अब बुधवार यानी पठान के 29वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की खबर के अनुसार, फिल्म ने देशभर में 1.05 करोड़ का कलेक्शन किया।

पठान का डोमेस्टिक कलेक्शन

इसके साथ ही पठान का डोमेस्टिक नेट कलेक्शन 519. 11 करोड़ हो गया है। पठान के कलेक्शन को लेकर ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं, इनमें फेरबदल संभव है। हिंदी बेल्ट में पठान के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने चार हफ्तों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

बाहुबली 2 को देगी मात

पठान से पहले हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बाहुबली 2 ने अपने नाम किया था। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 511 करोड़ की कमाई की थी। पठान के लगातार बढ़ते कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि फिल्म जल्द ही एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ देगी।