विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: आयुष्मान-भूमि की फिल्म का शुभ मंगल जारी है

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 06 Sep 2017 11:45 AM (IST)

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफ़िस पर पांच फिल्में रिलीज़ होंगी, जिनमें से शुभ मंगल को पोस्टर ब्वॉयज़ और डैडी जैसी फिल्मों से बड़ी चुनौती मिलती नहीं लगती।

Box Office: आयुष्मान-भूमि की फिल्म का शुभ मंगल जारी है
Box Office: आयुष्मान-भूमि की फिल्म का शुभ मंगल जारी है

मुंबई। आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म शुभ मंगल सावधान बॉक्स ऑफ़िस पर अपने पहले सोमवार को कमजोर नहीं पड़ी और मजबूती दिखाते हुए 16 करोड़ रूपये से आगे बढ़ गई है।

जैसा की पहले से ही कहा जा रहा था कि कहानी के दमदार होने के कारण आर एस प्रसन्ना निर्देशित इस फिल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर भी बड़ा फ़ायदा मिलने वाला है। और ठीक हुआ भी वैसा ही है। मर्दाना कमजोरी को लेकर आमतौर पर जो बातें लोग चर्चा में भी नहीं लाते, उस विषय पर फिल्म बनाने जैसी बहादुरी दिखाने का परिणाम ये हुआ है कि शुभ मंगल सावधान को सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो करोड़ 53 लाख रूपये का कलेक्शन मिला। ये फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन दो करोड़ 71 लाख के आसपास ही रहा है। फिल्म का कलेक्शन अब 16 करोड़ 99 लाख रूपये हो गया है। फिल्म में बड़ी ग्रोथ दिख रही है और इसका फ़ायदा फिल्म के फर्स्ट वीक कलेक्शन में दिखेगा। करीब 25 करोड़ की लागत से बनी शुभ मंगल सावधान, भूमि और आयुष्मान की दम लगा के हइशा के एक हफ़्ते के कलेक्शन 10 करोड़ 64 लाख रूपये को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है।

यह भी पढ़ें:Box Office: रविवार को आयुष्मान-भूमि की फिल्म ने कमाये थोड़े ज़्यादा करोड़

 

आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म बरेली की बर्फी ने एक हफ़्ते में 18 करोड़ 75 लाख रूपये कमाये थे और उसे समय रहते पार करना शुभ मंगल सावधान के लिए बहुत मुश्किल का काम नहीं है। इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफ़िस पर पांच फिल्में रिलीज़ होंगी, जिनमें से शुभ मंगल को पोस्टर ब्वॉयज़ और डैडी जैसी फिल्मों से बड़ी चुनौती मिलती नहीं लगती।