संडे को Ohh My Dog ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, तीसरे दिन पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने छापे करारे नोट
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फैमिली ड्रामा ओह माय डॉग बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यहां देख ...और पढ़ें

'ओह माय डॉग' कलेक्शन डे 3
HighLights
'ओह माय डॉग' कलेक्शन डे 3
तीसरे दिन पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने की कितनी कमाई?
7 अगस्त को रिलीज हुई है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर पंकज त्रिपाठी की फैमिली ड्रामा ओह माय डॉग ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म के दर्शक सीमित हैं और इसे कम स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म के स्केल और जॉनर को देखते हुए, बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर इसकी कमाई की तारीफ की जानी चाहिए।
'ओह माय डॉग' कलेक्शन डे 3
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की ओह माय डॉग (Ohh My Dog) ने बॉक्स ऑफिस पर 0.90 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की । इसके बाद शनिवार को फिल्म ने बढ़त हासिल करते हुए 1.10 करोड़ की अच्छी कमाई की।
-1786283484568.webp)
यह भी पढ़ें- Ohh My Dog Review: इंसानी लालच पर भारी पड़ी बेजुबान 'ऑस्कर' की वफादारी, क्या देखने लायक है 'ओह माय डॉग'?
सैकनिल्क के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने अब तक 0.80 करोड़ की कमाई कर ली है जो 1 करोड़ तक पहुंच सकती है। फिल्म का यह कलेक्शन 579 शोज के साथ हुआ है।
इस कमाई के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 2.77 करोड़ रुपये (जो 3 करोड़ तक जा सकता है)। और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 3.31 करोड़ रुपये हो गया है।
ओह माय डॉग डे 1 कलेक्शन - 0.77 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 2.77 करोड़ रुपये (अब तक)
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 3.31 करोड़ रुपये
'ओह माय डॉग' (Ohh My Dog) के बारे में
यह कहानी दो पिल्लों, मोमो और ऑस्कर की है, जो जन्म के कुछ समय बाद ही अलग हो जाते हैं और अलग-अलग माहौल में बड़े होते हैं। मोमो असम में एक परिवार का प्यारा सदस्य बन जाता है, जबकि ऑस्कर को बिहार में एक कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्रिंस के रूप में एक वफादार साथी मिलता है।
-1786283502539.webp)
उनकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब मोमो गायब हो जाता है और प्रिंस भी अचानक रहस्यमय हालात में लापता हो जाता है। जैसे-जैसे ये दोनों अलग-अलग कहानियां आगे बढ़ती हैं, इन दोनों को खोजने की कोशिश में कई खतरे सामने आते हैं।
खबरें और भी
इस फिल्म को अमित राय ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें पंकज त्रिपाठी, ऑस्कर (उर्फ ब्रूनो), माही राय, पवन मल्होत्रा, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, श्रीधर दुबे, सुलक्षणा बरुआ, और 250 कुत्ते शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Ohh My dog का पहले दिन का आ गया रिजल्ट, पंकज त्रिपाठी की मूवी बॉक्स ऑफिस की परीक्षा में हुई पास या फेल?