विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: मुन्ना माइकल की कमाई में भारी गिरावट, लिपस्टिक भी फिसली

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 26 Jul 2017 11:58 AM (IST)

एक डांसर की लव स्टोरी पर बनी मुन्ना माइकल वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन के हिसाब से 36 करोड़ 12 लाख रूपये हासिल कर चुकी है।

Box Office: मुन्ना माइकल की कमाई में भारी गिरावट, लिपस्टिक भी फिसली
Box Office: मुन्ना माइकल की कमाई में भारी गिरावट, लिपस्टिक भी फिसली

मुंबई। टाइगर श्रॉफ , निधि अग्रवाल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म मुन्ना माइकल ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जो ग्रोथ दिखाई थी वो सोमवार को कायम नहीं रह सकी और कलेक्शन बुरी तरह गिर गए।

साबिर खान डायरेक्टेड मुन्ना माइकल ने सोमवार यानि अपनी रिलीज़ के चौथे दिन सिर्फ तीन करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई की जबकि रविवार को फिल्म के कलेक्शन आठ करोड़ 70 रूपये थे। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में 24 करोड़ 92 लाख रूपये की कमाई की है, जो निराशाजनक है। एक डांसर की लव स्टोरी पर बनी मुन्ना माइकल वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन के हिसाब से 36 करोड़ 12 लाख रूपये हासिल कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:Box Office: रविवार को मुन्ना माइकल की कमाई में उछाल, पर वीकेंड बागी से कमजोर

 

उधर दुनिया में कई सारे फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीत चुकी अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का अपनी कहानी के वजह से चर्चा में तो है लेकिन सोमवार को इस फिल्म के कलेक्शन भी रविवार के मुकाबले आधे आये। फिल्म ने चौथे दिन एक करोड़ 28 लाख रूपये का कलेक्शन किया और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई अब सात करोड़ आठ लाख रूपये हो गई है।