विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: चाचा भतीजा ने करा दी डबल मुबारकां, वीकेंड पर मिले इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 31 Jul 2017 06:07 PM (IST)

डेस्टिनेशन वेडिंग के जरिये मौज मस्ती की कहानी पर बनाई गई कॉमेडी फिल्म मुबारकां में अनिल और अर्जुन के अलावा इलियाना डिक्रूज़, अतिया शेट्टी और नेहा शर्मा ने भी अहम् रोल किये हैं।

Box Office: चाचा भतीजा ने करा दी डबल मुबारकां, वीकेंड पर मिले इतने करोड़
Box Office: चाचा भतीजा ने करा दी डबल मुबारकां, वीकेंड पर मिले इतने करोड़

मुंबई। चाचा अनिल कपूर और भतीजे अर्जुन कपूर ने आख़िरकार अपनी रिश्तेदारी भरी केमिस्ट्री को यूं ही बेकार नहीं जाने दिया और उनकी पिछले हफ़्ते रिलीज़ हुई फिल्म मुबारकां ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में अच्छा कारोबार कर लिया है।

अनीस बज़्मी निर्देशित मुबारकां ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ 37 लाख रूपये की कमाई की। ये पहले दिन के पांच करोड़ 16 लाख रूपये के कलेक्शन के मुकाबले सौ प्रतिशत से भी ज़्यादा का उछाल है। और इसके लक्षण शनिवार के कलेक्शन से ही दिख गए थे जब कलेक्शन सात करोड़ 38 लाख रूपये आये। मुबारकां को पहले तीन दिन में 22 करोड़ 91 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है। हालांकि अर्जुन और अनिल कपूर की पिछली फिल्मों के मुकाबले ये आंकड़े कम हैं। अर्जुन की पिछली रिलीज़ हाफ गर्लफ्रेंड को पहले वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस से 32 करोड़ चार लाख रूपये की कमाई हुई थी जबकि अनिल कपूर और अनीस बज़्मी के कॉम्बिनेशन वाली पिछली फिल्म वेलकम बैक ने पहले तीन दिन में 51 करोड़ की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें:Box Office पहले दिन नहीं कह पाया मुबारकां, इंदु की भी मंदी

 

डेस्टिनेशन वेडिंग के जरिये मौज मस्ती की कहानी पर बनाई गई कॉमेडी फिल्म मुबारकां में अनिल और अर्जुन के अलावा इलियाना डिक्रूज़, अतिया शेट्टी और नेहा शर्मा ने भी अहम् रोल किये हैं।