Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission Impossible 8 Collection Day 21: टॉम क्रूज का आखिरी दांव! 'हाउसफुल 5' के आते ही एमाई- 8 का हुआ ऐसा हाल

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 08:20 PM (IST)

    हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग को सिनेमा लवर्स से अच्छा रिस् ...और पढ़ें

    मिशन इम्पॉसिबल 8 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)
    मिशन इम्पॉसिबल 8 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग फिल्म
    2. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शुरुआत में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
    3. 21वें दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता टॉम क्रूज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दमदार एक्शन के जरिए वह बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं। बात जब एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्मों की होती है, तो कोई उन्हें टक्कर नहीं दे पाता है। इन दिनों उनकी हालिया रिलीज फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 8 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने भारत में रिकॉर्ड बना दिया। 16.50 करोड़ की कमाई के साथ एमआई- 8 ने भारत में बेस्ट ओपनर हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली।

    टॉम क्रूज ने एक्शन फ्रेंचाइजी में अपना एजेंट वाला किरदार निभाया। फिल्म क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने उनके काम की सराहना की है। यह उनकी पॉपुलर फ्रेंचाइजी मिशन इम्पॉसिबल 8 की आखिरी और आठवीं फिल्म है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी इसका प्रीमियर किया गया था। आइए जानते हैं कि इन दिनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है।

    मिशन इम्पॉसिबल 8 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    टॉम क्रूज की हालिया रिलीज फिल्म ने पहले सप्ताह में 54.4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। बीते कुछ समय से फिल्म लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इतना ही नहीं, टिकट खिड़की पर लोगों के लिए यह पहला विकल्प बन गई है, लेकिन अब हाउसफुल 5 के रिलीज होने के बाद लग रहा है कि फिल्म का खेल जल्द खत्म हो सकता है।

    Photo Credit- IMDb

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Collection Day 17: टॉम क्रूज का जलवा जारी! 100 करोड़ से बस इतनी दूर है फिल्म

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 21वें दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक महज 38 लाख का कलेक्शन किया है। संभावना है कि इसमें सुबह तक बढ़ोतरी हो सकती है। तीसरा सप्ताह फिल्म के लिए ज्यादा बेहतर साबित नहीं हुआ है। इस सप्ताह में फिल्म ने केवल 13.05 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, चौथे सप्ताह की शुरुआत में ही कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में लग रहा है कि यह सप्ताह टॉम क्रूज की फिल्म के लिए मुश्किल साबित हो सकता है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- IMDb

    100 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर है फिल्म

    मिशन इम्पॉसिबल 8 ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर राज किया था। खैर, अब अंतिम पड़ाव में फिल्म धीमी रफ्तार से प्रदर्शन कर रही है। कुल कलेक्शन की बात करें, तो मूवी ने अभी तक 94.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में फिल्म करीब 6 करोड़ से पीछे है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इस आंकडे़ को कितने दिनों में पार कर पाती है।

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Collection Day 20: टॉम क्रूज ने लगाया रेड 2 को ठिकाने! 20वें दिन एमाई- 8 ने की शॉकिंग कमाई