Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission Impossible 8 Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर टॉम क्रूज का राज! दूर-दूर तक कोई फिल्म नहीं दे पाई टक्कर

    Updated: Fri, 30 May 2025 09:16 PM (IST)

    हॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्मों का जिक्र अक्सर चलता है। दुनियाभर में फैंस उनकी अपकमिंग मूवीज का इंतजार करते हैं। इन दिनों उनकी पॉपुलर फ ...और पढ़ें

    मिशन इम्पॉसिबल 8 की 14वें दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)
    मिशन इम्पॉसिबल 8 की 14वें दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. मिशन इम्पॉसिबल 8 चर्चा में बनी हुई है
    2. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है
    3. 14वें दिन मूवी ने की इतने करोड़ की कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सिनेमा लवर्स के बीच उनकी अपकमिंग मूवीज का जिक्र हमेशा चलता है। दुनियाभर में उनकी एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फ्रेंचाइजी फिल्म को चेज सीन और दमदार एक्शन के लिए जाना जाता है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और इसने ओपनिंग डे पर ही भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली।

    हॉलीवुड मूवीज लवर्स हमेशा टॉम क्रूज की फिल्मों की सराहना करते हैं। मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग इस फ्रेंचाइजी की आठवीं और आखिरी फिल्म है। यह भी एक अहम कारण है कि लोग इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसके अलावा, फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भी दिखाया गया है। टॉम क्रूज की पॉपुलैरिटी के कारण फिल्म ने भारत में काफी ज्यादा प्रदर्शन किया और यह बॉलीवुड मूवीज पर हावी पड़ती नजर आई।

    Photo Credit- IMDb

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Collection Day 13: टॉम क्रूज के आगे सब फेल! 13वें दिन एमआई- 8 ने किया शॉकिंग कलेक्शन

    मिशन इम्पॉसिबल 8 के 14वें दिन की कमाई

    एजेंट के किरादर में एक बार फिर टॉम क्रूज नजर आए। कमाई के मामले में फिल्म ने पहले सप्ताह में ही बॉक्स ऑफिस पर 54.4 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 26.75 करोड़ की कमाई की। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की मजबूत पकड़ टिकट खिड़की पर बन चुकी है और लोगों के लिए यह पहला विकल्प भी है।

    Photo Credit- Instagram

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 14वें दिन यानी शुक्रवार को 1.01 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, इस आंकड़े में सुबह तक बदलाव भी हो सकता है। वहीं, कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म 82.16 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में कर चुकी है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Box Office: मिशन इम्पॉसिबल के सामने फेल हुईं ये हिंदी फिल्में, 9 दिन में तोड़ दिया रिकॉर्ड