Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mardaani 3 Box Office Collection Day 9: बॉर्डर 2 पर तरस खाने को तैयार नहीं मर्दानी 3, वीकेंड पर हुई धांसू कमाई

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 11:35 PM (IST)

    रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म सनी देओल की बॉर्डर 2 को तगड़ा कॉम्पटीशन दे रही है। यह फिल्म चाइल्ड ट्र ...और पढ़ें

    मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी हाल ही में अपनी लेटेस्ट फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) में एसएसपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आईं। बॉर्डर 2 से तगड़ा कॉम्पटीशन मिलने के बावजूद फिल्म ने कमाल किया। मर्दानी 3 इसी नाम से आई इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है।

    कलेक्शन ने पकड़ी रफ्तार

    इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और औसत थिएटर ऑक्यूपेंसी दर्ज की। 4 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग लेने वाली फिल्म ने अपने शुरुआती दिनों में अच्छा उछाल देखा और 26.3 करोड़ की कमाई के साथ पहला हफ्ता खत्म किया। वहीं आठवें दिन इसका कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये रहा।

    Rani (14)

    यह भी पढ़ें- Mardaani Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर महारानी बनी मर्दानी, हफ्तेभर में कर डाली धुरंधर कमाई

    कितना हुआ 9वें दिन का कलेक्शन

    सैकनिल्क पर 9वें दिन के अर्ली ट्रेंड्स आ गए है। इसके मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 1.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वीकेंड होने की वजह से इसके अभी और बढ़ने की उम्मीद है। अभी तक का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.24 करोड़ रुपये हो गया है जो दिन का अंत होते-होते 30 से 32 करोड़ आराम से हो सकती हैं।

    Mardaani (1)

    क्या है मर्दानी 3 की कहानी?

    मर्दानी 3 की कहानी चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मुद्दे पर गढ़ी गई है। शिवानी को 93 लापता युवा लड़कियों को बचाने का काम दिया गया है जहां उसको अम्मा जैसी एक खतरनाक विलेन का सामना करना है। अम्मा का किरदार मल्लिका प्रसाद ने निभाया है जो एक निर्दयी खलनायिका है, जो जघन्य अपराधों को अंजाम देती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Collection Day 8: बॉर्डर 2 के आगे झुकने को तैयार नहीं मर्दानी, आठवें दिन कर दिया कमाल