Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maa Collection Day 3: मां के आगे हारा शैतान! तीसरे दिन झमाझम हुई नोटों की बारिश

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 08:06 PM (IST)

    Maa Box Office Day 3 शुक्रवार को काजोल (Kajol) की हॉरर थ्रिलर फिल्म मां को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इसे पॉजिटिव ...और पढ़ें

    मां कलेक्शन लेटेस्ट रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    मां कलेक्शन लेटेस्ट रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर छाई लेटेस्ट फिल्म मां
    2. हॉरर थ्रिलर के तौर पर परफेक्टर एंटरटेनर
    3. काजोल की मां ने जीता ऑडियंस का दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maa Box Office Collection Day 3: काजोल स्टारर सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर मां को हाल ही में थिएटर्स में रिलीज किया गया है। अपनी शानदार कहानी और स्टारकास्ट की कमाल की एक्टिंग के दम पर मां ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 

    जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर मां बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब हुई है। रिलीज के तीसरे दिन काजोल (Kajol) की फिल्म ने एक बार फिर से बंपर कमाई करके हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि मूवी के कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े क्या कहानी बयां करते हैं। 

    तीसरे दिन कमाई में भारी उछाल

    27 जून को काजोल (Kajol) की फिल्म मां को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। अब तक इस मूवी को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं, जो इसके शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की गवाही देता है। ओपनिंग डे पर लगभग पांच करोड़ का कारोबार करने वाली इस मूवी की कमाई में रविवार को भयंकर उछाल देखने को मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के तीसरे दिन मां ने करीब 7 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

    ये भी पढे़ं- Maa Box Office Collection Day 2: शनिवार को दोगुनी रफ्तार से हुई 'मां' की कमाई, काजोल की फिल्म पर खूब बरसे नोट

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    जो बीते दो दिनों की तुलना में सबसे अधिक है। इस तरह से काजोल की मां के लिए ओपनिंग वीकेंड कमाई के लिहाज से सफल रहा है और मूवी ने तीन दिन के भीतर 20 करोड़ के करीब नोट छाप लिए हैं। इस तरह से अब तक मां ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। 

    खबरें और भी

    मां मूवी कलेक्शन ग्राफ

    • पहला दिन- 4.93 करोड़

    • दूसरा दिन- 6.26 करोड़

    • तीसरा दिन- 7 करोड़

    • टोटल- 18.19 करोड़

    इस तरह से रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक मां ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई का सिलसिला जारी रखा है। हालांकि, अभी मां फिल्म के लिए बजट निकालने की अभी आने वाले दिनों में और भी अधिक शानदार तरीके से प्रदर्शन करके दिखाया है। अगर आप हॉरर थ्रिलर देखने के शौकीन हैं, तो मां को आपको जरूर पसंद आएगी।

    ये भी पढ़ें- सेट पर Kajol की चली गई थी याददाश्त, 3 घंटे तक नहीं आया था होश, बोलीं- 'शाह रुख मुझे गोली...'