विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Laapataa Ladies Box Office Day 6: आमिर की 'लापता लेडीज' का बजट निकालने में छूटे पसीने, 6 दिन में बस इतनी कमाई

Published: Thu, 07 Mar 2024 08:29 AM (GMT+05:30)

Aamir Khan ने अपने प्रोडक्शन में बनी किरण राव (Kiran Rao) द्वारा निर्देशित फिल्म लापता लेडीज को प्रमोट करने में ...और पढ़ें

आमिर की 'लापता लेडीज' का बजट निकालने में हालत खस्ता / फोटो- Instagram
आमिर की 'लापता लेडीज' का बजट निकालने में हालत खस्ता / फोटो- Instagram

HighLights

  1. इस हफ्ते खत्म हो सकता है लापता लेडीज का सफर
  2. फिल्म का बजट निकालने में 'लापता लेडीज' की हालत पस्त
  3. अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुई इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ने बीते हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने संभाली है।

अपनी फिल्म धोबी घाट की तरह ही बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies Box Office) को प्रमोट करने में अपनी जान लगा दी, नतीजा फिल्म को पहले वीकेंड पर सिनेमाघरों में भर-भरकर ऑडियंस मिली।

लापता लेडीज की पहले ही वीकेंड के बाद कमाई गिरकर लाखों में आ गयी। इस फिल्म की हालत हर दिन खस्ता हो रही है, मूवी ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस और वर्ल्ड वाइड कितने करोड़ की कमाई की है, चलिए जानते हैं।

लापता लेडीज ने बुधवार को किया इतना बिजनेस

आमिर खान प्रोडक्शन में बनी 'लापता लेडीज' दो महिलाओं की अदला-बदली की कहानी है, जिसमें न्यूली वेड्स कपल को दिखाया गया है। अलग तरह का कांसेप्ट दर्शकों क सामने पेश करने के लिए मशहूर किरण राव (Kiran Rao) को उनकी इस फिल्म के लिए भी काफी सराहना मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Laapataa Ladies Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में छटपटा कर रह गईं 'लापता लेडीज', 4 दिन में ही बिजनेस को लगा झटका

75 लाख से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली लापता लेडीज (Laapataa Ladies) ने पहले वीकेंड पर करोड़ों में कलेक्शन किया था, लेकिन फिर वर्किंग फिल्म की कमाई गिर गयी। मंगलवार को फिल्म ने लगभग 55 लाख के आसपास का बिजनेस किया था। अब सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को भी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 53 लाख के आसपास की कमाई की है।

लापता लेडीज कलेक्शन 6 डेज- 

पहला दिन- 75 लाख रुपए

दूसरा दिन - 1.45 करोड़ रुपए

तीसरा दिन- 1.7 करोड़ रुपए

चौथा दिन- 5 लाख रुपए 

पांचवा दिन - 55 लाख रुपए

छठा दिन-  53 लाख रुपए

टोटल कलेक्शन -  5.48

आमिर खान की 'लापता लेडीज' का छह दिनों में इतना कारोबार

आमिर खान की फिल्म लापता लेडीज ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 5.48 करोड़ तक की नेट कमाई कर ली है, जबकि फिल्म का ग्रॉस बिजनेस 5.8 करोड़ तक पहुंचा है। इसके अलावा दुनियाभर में ये फिल्म 7.75 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, लापता लेडीज का बजट 20 करोड़ के आसपास है। अगर आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ी तो इसके लिए अपनी फिल्म का बजट रिकवर करना भी काफी मुश्किल हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Laapataa Ladies Box Office Day 3: आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' का वीकेंड हिट या फ्लॉप? जानिये पूरा हिसाब