विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KKBKKJ Box Office Day 18: धड़ल्ले से गिरा सलमान खान की फिल्म का कलेक्शन, 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई मायूसी

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Updated: Tue, 09 May 2023 08:37 AM (IST)

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 18 किसी का भाई किसी की जान का कलेक्शन हर बढ़ते दिन के साथ घटता जा रहा है। अब सोमवार को भी फिल्म ठीक-ठाक बिजनेस कर पाने में नाकामयाब रही।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 18, Twitter
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 18, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 18: सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान के लिए बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए रखना मुश्किल होता जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 18 दिन हुए है, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में KKBKKJ की हालत पतली हो गई है।

घटा फिल्म का कलेक्शन

किसी का भाई किसी की जान ने रिलीज के साथ थिएटर्स में अच्छी शुरुआत की थी , लेकिन पहले वीकेंड के बाद ही फिल्म का कलेक्शन घटना शुरू हो गया। यहां तक कि दूसरे वीकेंड और तीसरे वीकेंड पर भी KKBKKJ दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई।

मंडे टेस्ट में हालत खराब

किसी का भाई किसी की जान अब अपने तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। 21 अप्रैल को रिलीज KKBKKJ के लिए मई में ठीक-ठाक कलेक्शन कर पाना भी मुश्किल होता जा रहा है। फिल्म तीसरे मंडे टेस्ट में भी फिसलती हुई नजर आई।

वीकेंड कलेक्शन

KKBKKJ के तीसरे वीकेंड के बिजनेस की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार यानी 5 मई को महज 5 लाख का कलेक्शन किया। वहीं, शनिवार को 7 लाख और रविवार को 95 लाख की कमाई की।

18वें दिन कमाए इतने करोड़

सोमवार को KKBKKJ गिरते पड़ते 35 लाख इकट्ठे कर पाई। इसके साथ ही किसी का भाई किसी की जान ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 108.55 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

KKBKKJ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

किसी का भाई किसी की जान के वर्ल्डवाइड बिजनेस की बात करें तो फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 52.5 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही KKBKKJ ने दुनियाभर में अब तक 181.25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

200 करोड़ क्लब

किसी का भाई किसी की जान के गिरते कलेक्शन को देखकर फिल्म के लिए 200 करोड़ क्लब में एंट्री करना मुश्किल होता जा रहा है। बीते शुक्रवार को थिएटर्स में द केरल स्टोरी रिलीज हुई है, जो KKBKKJ को तगड़ी टक्कर दे रही है।