Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kannappa Collection Day 4: मंडे टेस्ट में छा गए विष्णु मांचू! कन्नप्पा पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 09:01 PM (GMT+05:30)

    विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा जिसमें अक्षय कुमार और प्रभास भी हैं सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चा में है। रजनीकांत ने भी फिल्म की सराहना की है। 27 जून ...और पढ़ें

    कन्नप्पा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)
    कन्नप्पा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. कन्नप्पा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    2. चौथे दिन विष्णु मांचूक की फिल्म ने की इतनी कमाई
    3. कन्नप्पा फिल्म की कुल कमाई कितनी हुई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा लवर्स के बीच बीते कुछ समय से साउथ सिनेमा की फिल्मों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर लोग पौराणिक कथाओं पर आधारित मूवीज को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी इस तरह की फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इन विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा की खूब चर्चा चल रही है। इसमें बी टाउन के पॉपुलर अभिनेता अक्षय कुमार ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है। साथ ही, फिल्म में प्रभास भी नजर आए।

    तेलुगु सुपरस्टार विष्णु मांचू की फिल्म की सराहना साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी कर चुके हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी थी। 27 जून को फिल्म ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी। शुरुआती दिनों में फिल्म ने कमाई के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं कि चौथे दिन फिल्म की कमाई का हाल कैसा रहा।

    कन्नप्पा फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन

    इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की सितारे जमीन पर ने कब्जा किया हुआ है। इसके सामने फिल्मों का टिक पाना मुश्किल हो गया है। काजोल की मां भी कमाई के मामले में आमिर खान की फिल्म से पीछे चल रही है। विष्णु मांचू स्टारर फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार और रविवार की कमाई का आंकड़ा भी 6 करोड़ से ज्यादा रहा।

    ये भी पढ़ें- Kannappa Worldwide Collection: दुनियाभर में चला शिव भक्त का जादू, दो दिन में कन्नप्पा ने कर डाली धुआंधार कमाई

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक सोमवार को कन्नप्पा ने 1.19 करोड़ का कलेक्शन (Kannappa Collection Day 4) कर लिया है। संभावना है कि सुबह तक इसकी कमाई के आंकड़े में बदलाव हो सकता है। कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म ने अभी तक 24.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    विष्णु मांचू की फिल्म का बजट कितने करोड़ का है?

    कन्नप्पा फिल्म को बिग बजट की फिल्म बताया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें, तो विष्णु मांचू की फिल्म को करीब 200 करोड़ के बजट में बनाया गया है। खैर, मेकर्स ने अभी तक इससे जुड़ी कोई आधिकारिक डिटेल्स शेयर नहीं की है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म का बजट काफी ज्यादा है। अगर यह 200 करोड़ से कम का कलेक्शन करती है, तो शायद यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी साबित हो सकती है।

    ये भी पढ़ें- Kannappa Box Office Collection: कछुए की चाल के साथ कन्नप्पा ने दो हिंदी फिल्मों के बीच मारी बाजी, चमके अक्षय कुमार