विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office:वरुण धवन ने बना दिया नया रिकॉर्ड, जुड़वा 2 की इतनी हुई कमाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 03 Oct 2017 11:52 AM (IST)

जुड़वा 2 के इस बम्पर कलेक्शन के चलते वरुण धवन ने अपने करियर में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

Box Office:वरुण धवन ने बना दिया नया रिकॉर्ड, जुड़वा 2 की इतनी हुई कमाई
Box Office:वरुण धवन ने बना दिया नया रिकॉर्ड, जुड़वा 2 की इतनी हुई कमाई

मुंबई। सलमान खान की फिल्म जुड़वा के नए वर्ज़न यानि जुड़वा 2 अपनी रिलीज़ के पहले वीकेंड में एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए लगभग 60 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

डेविड धवन निर्देशित जुड़वा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल दिखा दिया है। फिल्म ने तीसरे दिन यानि रविवार को 22 करोड़ 60 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। साल 1997 में डेविड धवन ने सलमान खान को डबल रोल में लेकर फिल्म जुड़वा बनाई थी और बीस साल बाद डेविड ने ही सलमान की जगह अपने बेटे वरुण को खड़ा किया है। बेटे ने ने भरोसा नहीं टूटने दिया। जुड़वा 2 ने 16 करोड़ 10 लाख से ओपनिंग ली थी और अब फिल्म का कुल कलेक्शन 59 करोड़ 25 लाख रूपये हो गया है। लगातार दो दिनों में 20 करोड़ से ज़्यादा के कलेक्शन ने वरुण धवन के खाते में एक नया रिकॉर्ड लिख दिया है। जुड़वा 2, वरुण धवन के फिल्मी करियर में सबसे ज़्यादा वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।

यह भी पढ़ें:Box Office पर जुड़वा 2 की विजय दशमी, दूसरे दिन हुई इतनी बम्पर कमाई

यही नहीं जुड़वा 2 ने इस साल रिलीज़ हुई फिल्मों में वीकेंड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में पांचवा स्थान हासिल कर लिया है। जुड़वा 2 अब एक बड़ी हिट की तरफ़ बढ़ चली है और फिल्म को बड़ा फायदा गांधी जयंती की छुट्टी के रूप में मिलने वाला है। वरुण धवन के डबल रोल वाली फिल्म जुड़वा 2, वीकेंड कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की टॉयलेट- एक प्रेम कथा के 51 करोड़ 45 लाख रूपये के कलेक्शन को पार कर गई है। उससे ऊपर सिर्फ बाहुबली 2 (128 करोड़ ), रईस ( 93.24 करोड़ ) काबिल ( 67.46 करोड़ ) और ट्यूबलाइट (64.77 करोड़) हैं। जुड़वा 2 के इस बम्पर कलेक्शन के चलते वरुण धवन ने अपने करियर में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। जुड़वा 2, वरुण धवन के फिल्मी करियर की पहले वीकेंड में सबसे ज़्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म है।

 

वरुण धवन स्टारर फिल्मों के पहले वीकेंड की कमाई -

जुड़वा 2 - 59.25 करोड़

एबीसीडी 2 - 46.35 करोड़

बद्रीनाथ की दुल्हनिया - 43.05 करोड़

ढिशुम - 37.32 करोड़

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया - 33.74 करोड़

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर - 30 करोड़

बदलापुर -23.5 करोड़

मैं तेरा हीरो - 22.73 करोड़