Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Box Office Day 41: बॉक्स ऑफिस से हटने को तैयार नहीं 'जवान', इस एक जिद पर अड़ी शाह रुख खान की फिल्म

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 08:52 AM (IST)

    Jawan Box Office Collection Day 41 जवान ने बॉक्स ऑफिस पर खूब बवाल काटा। फिल्म ने रिलीज के साथ ही इतनी तेजी से बिजनेस किया कि साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फि ...और पढ़ें

    Jawan Box Office Collection Day 41, Instagram Image
    Jawan Box Office Collection Day 41, Instagram Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। बॉलीवुड के सभी एक्टर और डायरेक्टर अपनी फिल्म के लिए जवान जैसी सफलता की कामना करते हैं। हालांकि, ये कमाल कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

    जवान ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार बिजनेस किया। कम प्रमोशन के बाद भी फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की। शाह रुख खान के स्टारडम ने जवान की नैया पार लगा दी। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने 5 हफ्ते पूरे करने वाली है। इसके साथ ही फिल्म अपनी एक जिद्द भी पूरी कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- Jawan Box Office: बॉक्स ऑफिस से अलविदा लेने को तैयार 'जवान', दौड़ते बिजनेस की थमी रफ्तार, जानें कलेक्शन

    जवान की स्पीड ने उड़ाए होश

    जवान ने रिलीज के साथ ही तेजी से बिजनेस करना शुरू किया। ओपनिंग वीकेंड पर ही फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद पहले हफ्ते में जवान 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर गई।

    किस जिद्द पर अड़ी जवान ?

    जवान के लेटेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है। अब फिल्म की जिद्द है कि 650 करोड़ क्लब में भी शामिल होना है। रिलीज के 41 दिन पूरे कर चुकी जवान के कलेक्शन की रफ्तार अब थमने लगी है, लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस से हटने को राजी नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- National Cinema Day पर फिल्मों की हुई चांदी, एडवांस बुकिंग में फुकरे 3, जवान और मिशन रानीगंज के शोज हाउसफुल

    41 दिनों में कमाए कितने करोड़ ?

    जवान के लेटेस्ट बिजनेस की ओर नजर डाले तो फिल्म सोमवार यानी अपने 6वें मंडे को 77 लाख का बिजनेस किया। वहीं, Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को लगभग 75 लाख कमाए है। इसके साथ ही जवान ने 41 दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 637.23 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। यहां देखें जवान की बिजनेस रिपोर्ट...

    • 1 दिन- 75 करोड़
    • 2 दिन- 53.23 करोड़
    • 3 दिन- 77.83 करोड़
    • 4 दिन- 80.10 करोड़
    • 5 दिन- 32.92 करोड़
    • 6 दिन- 26.52 करोड़
    • 7 दिन- 23.83 करोड़
    • 8 दिन- 21.90 करोड़
    • 9 दिन- 19.10 करोड़
    • 10 दिन- 32.30 करोड़
    • 11 दिन- 37.26 करोड़
    • 12 दिन- 16.25 करोड़
    • 13 दिन- 14.80 करोड़
    • 14 दिन- 9.40 करोड़
    • 15 दिन- 7.95 करोड़
    • 16 दिन- 7.61 करोड़
    • 17 दिन- 12.25 करोड़
    • 18 दिन- 14.95 करोड़
    • 19 दिन- 5.45 करोड़
    • 20 दिन- 4.86 करोड़
    • 21 दिन- 4.84 करोड़
    • 22 दिन- 5.97 करोड़
    • 23 दिन- 5.05 करोड़
    • 24 दिन- 8.46 करोड़
    • 25 दिन- 9.38 करोड़
    • 26 दिन- 6.85 करोड़
    • 27 दिन- 2.05 करोड़
    • 28 दिन- 1.95 करोड़
    • 29 दिन- 1.86 करोड़
    • 30 दिन- 1.14 करोड़
    • 31 दिन- 2.35 करोड़
    • 32 दिन- 2.96 करोड़
    • 33 दिन- 0.94 करोड़
    • 34 दिन- 0.88 करोड़
    • 35 दिन- 0.88 करोड़
    • 36 दिन- 0.77 करोड़
    • 37 दिन- 4.79 करोड़
    • 38 दिन- 1.55 करोड़
    • 39 दिन- 2.13 करोड़
    • 40 दिन- 0.77 करोड़
    • 41 दिन- 0.75 करोड़ (अर्ली ट्रेंड्स)

    लाइफटाइम कलेक्शन- 637.23 करोड़