आ गया रिजल्ट! मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Jana Nayagan? हैरान करने वाला है विजय की आखिरी फिल्म का कलेक्शन
23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने सोमवार को कितनी कमाई की? आइए देखते हैं- ...और पढ़ें
-1785168598630_m.webp)
सोमवार को कितनी हुई जन नायकन की कमाई?
HighLights
सोमवार को कितनी हुई जन नायकन की कमाई?
मंडे टेस्ट में पास हुआ या फेल फिल्म?
23 जुलाई को रिलीज हुई है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) ने 23 जुलाई 2026 को थिएटर्स में दस्तक दी। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और इसीलिए फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग ली।
पहला वीकेंड धमाकेदार बिताने के बाद सोमवार वीक डेज शुरु होते ही फिल्म की कमाई का गणित बदल गया है। आइए जानते हैं फिल्म ने मंडे को कितनी कमाई की।
जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5
सैकनिल्क के मुताबिक थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की जन नायकन ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और दूसरे दिन फिल्म ने 21.15 करोड़ रुपये कमाए वहीं तीसरे दिन इसने 28.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 32 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की।
-1785168757337.jpg)
वहीं सोमवार की बात करें तो इसका कलेक्शन काफी गिर गया और इसने लगभग 20% की गिरावट दर्ज की। सोमवार को फिल्म ने अब तक 6.70 करोड़ का कलेक्शन किया है जो कि लगभग 7 करोड़ रुपये हो जाएगा। इस कलेक्शन के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 131.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 153.89 करोड़ रुपये हो गया।
जन नायकन कलेक्शन डे 5 - 6.70 करोड़ रुपये
जन नायकन नेट इंडिया कलेक्शन- 131.45 करोड़ रुपये
जन नायकन ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 153.89 करोड़ रुपये
-1785168773619.jpg)
जन नायकन के बारे में
'जन नायकन' एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें थलापति विजय ने लीड रोल प्ले किया है। इसे एच. विनोथ ने डायरेक्ट किया है और KVN प्रोडक्शंस के तहत वेंकट के. नारायण ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सी. जोसेफ विजय, बॉबी देओल (Bobby Deol), पूजा हेगड़े और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही नासर, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, नारायण और प्रियामणि भी अहम किरदारों में हैं।
खबरें और भी
यह फिल्म सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेशन की वजह से लंबे वक्त से अटकी हुई थी, यह पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन देरी के चलते यह अब जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने वीकेंड पर तो जबरदस्त कलेक्शन किया है लेकिन वीकडेज पर इसका कलेक्शन ठंडा पड़ गया है। देखना दिलचस्प होगा कि आगे फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।