संडे को जाग उठा Jana Nayagan, बंपर कमाई से Box Office पर किया जोरदार कमबैक
साउथ सिनेमा की फिल्म जन नायकन ने तीसरे रविवार को कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है। ...और पढ़ें
-1786330928091_m.webp)
जन नायकन कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
विजय की फिल्म ने उड़ाया गर्दा
जन नायकन का शानदार प्रदर्शन
18वें दिन फिल्म ने किया इतना बिजनेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के अलावा इस वक्त अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों में खूब देखी जा रही है तो वह साउथ सिनेमा की फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) है। साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की ये फिल्म अपने अंतिम दौर में चल रही है। वीकेंड आते ही एक बार फिर से जन नायकन ने कमाई के मामले में अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है।
रिलीज के 18वें दिन जन नायकन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जोरदार उछाल देखने को मिला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तीसरें संडे को इस मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।
जन नायकन ने किया सॉलिड कमबैक
जहां एक तरफ हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कारोबार करती दिख रही हैं, वहीं दूसरी तरफ विजय की जन नायकन हार मानने को तैयार नहीं है। रिलीज के तीसरे सप्ताह में एंट्री मारने के बाद भी ये साउथ फिल्म कमाई के मामले में हथियार नहीं डालने वाली।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस के 'महाराजा' बने Vijay, सोमवार को भी कमाई में अव्वल निकली पॉलिटिकल थ्रिलर

इसका अंदाजा आप जन नायकन के रिलीज के 18वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर आसानी से लगा सकते हैं, जोकि 3.60 करोड़ रहा है। इसके साथ ही अब विजय थलापति की जन नायकन का टोटल इंडियन कलेक्शन 193 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में ग्रॉस कमाई 224 करोड़ के पार पहुंच गई है।

इस तरह से जन नायकन ने अपनी धाक जमाते हुए, कमर्शियल परफॉर्मेंस के आधार पर अब तक जलवा बरकरार रखा है। बता दें कि बीती 23 जुलाई को जन नायकन को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, तब से लेकर अब तक कई नई फिल्में थिएटर्स में आई हैं, लेकिन जन नायकन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे हटने को तैयार नहीं है।
खबरें और भी
जन नायकन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में विजय की जन नायकन ने दुनियाभर में अपनी शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। तीसरे वीकेंड तक ये फिल्म ग्लोबली 317 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब हुई है। लियो और गॉट के बाद जन नायकन विजय के करियर की तीसरी ऐसी मूवी है, जिसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।