विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 Worldwide Collection: स्त्री ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई से बदला बॉक्स ऑफिस का गणित, 'एनिमल' को कुचलने के आई करीब

Published: Mon, 23 Sep 2024 10:01 PM (IST)

हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म स्त्री 2 का धमाल बॉक्स ऑफिस पर जारी है। रिलीज के एक महीने बाद ...और पढ़ें

'एनिमल' से रणबीर कपूर और 'स्त्री 2' से श्रद्धा कपूर
'एनिमल' से रणबीर कपूर और 'स्त्री 2' से श्रद्धा कपूर

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'स्त्री 2' का तांडव
  2. श्रद्धा कपूर की फिल्म ने दुनियाभर में छापे करारे नोट
  3. 'एनिमल' का रिकॉर्ड तोड़ने से थोड़ी ही दूर है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Worldwide Collection Day 40: अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी 'स्त्री 2' कमाई के मामले में रुकने का नाम नहीं ले रही। जब से फिल्म रिलीज हुई है, तब से लेकर अब तक यह मूवी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी धाक जमाती नजर आ रही है। 

'स्त्री 2' को रिलीज हुए 40 दिन बीत चुके हैं। लेकिन कमाई के मामले में ये मूवी अब भी अच्छा कलेक्शन ही कर रही है। इस बीच कमाई में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन गिरते-उठते भी फिल्म किसी न किसी मूवी का रिकॉर्ड तोड़ ही रही है। स्त्री 2 फिल्म ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है, वहीं, दुनियाभर में मूवी 800 करोड़ के पार जा चुकी है। 'स्त्री 2' के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लिए पढ़िये ये रिपोर्ट।

दुनियाभर में कर डाली इतनी कमाई

सरकटे के आतंक को दिखाती इस फिल्म ने दुनियाभर में 847.66 करोड़ का बिजनेस कर डाला है । यह बॉलीवुड हंगामा द्वारा दिए गए आंकड़े हैं। वहीं, इस मुकाम तक पहुंचने के बाद फिल्म बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा फिल्मों से ही पीछे है। इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' भी शामिल है।

इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने की है तैयारी

फिल्म आंकड़े (करोड़ में)
एनिमल 917.82 
बजरंगी भाईजान 918.18
पठान 1050.3
जवान 1148.32
दंगल 1968.03
स्त्री 2 847.66

'स्त्री 2' की स्टार कास्ट

स्त्री 2 की स्टार कास्ट की बात करें, तो फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य किरदार में हैं।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 39: सरकटे के आतंक ने छुआ ये जादुई आंकड़ा, इन फिल्मों की राह पर चल किया जबरदस्त कलेक्शन