Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weekend Box Office: शनिवार को Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की हुई चांदी, बॉबी देओल की Bandar का रहा ये हाल

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 10:33 AM (IST)

    Box Office: वीकेंड फिल्मों के कलेक्शन के लिए काफी खास होता है। आइए जानते हैं इस वीकेंड पर किस फिल्म ने कमाई में मारी बाजी? ...और पढ़ें

    'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को नई फिल्में रिलीज करने का ट्रेंड काफी पुराना है और यह इसलिए भी काम करता है क्योंकि ज्यादातर दफ्तरों में शुक्रवार आखिरी वर्किंग डे होता है और फिर वीकेंड। जिसका फायदा फिल्मों को मिलता है। लंबे वीकेंड पर लोग फिल्म देखने के प्लान बनाते हैं और बॉक्स ऑफिस पर धनवर्षा की उम्मीद की जाती है।

    इस वक्त सिनेमाघरों में साउथ फिल्म 'पेद्दी' के साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' भी चल रही है। आइए जानते हैं वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर किसका राज रहा?

    'है जवानी तो इश्क होना है' कलेक्शन

    वरुण धवन (Varun Dhawan), मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' ने 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी और 7.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 23.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

    box office (9)

    यह भी पढ़ें- शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर छाई वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai, दो दिन में बंपर कलेक्शन

    बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

    बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर 'बंदर' को पहले ही रिलीज के लिए कम स्क्रीन मिली है और इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन भी काफी फीका है। फिल्म ने पहले दिन 0.50 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन इसका कलेक्शन 0.95 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये हुआ।

    bandar (1)

    वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस रेस में राम चरण (Ram Charan) की पेद्दी सबसे आगे है। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और अब तीन दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 191.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    खबरें और भी

    Peddi (3)

    हालांकि वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन रविवार के बाद वीक डेज पर यह कैसी कमाई करती है? यह तो आगे ही पता चलेगा। वहीं बंदर ने वीकेंड पर ठीक-ठीक कमाई की है, हालांकि इसे मिले कम शोज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: वीकेंड पर Box Office के सिंहासन पर विराजमान हुई 'पेद्दी', Ram Charan की स्पोर्ट्स ड्रामा ने छापे करोड़ों