Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter Box Office: दीपिका -ऋतिक की मूवी ने रच दिया इतिहास, 2024 में ये मुकाम हासिल करने वाली पहली फिल्म

    Updated: Thu, 29 Feb 2024 04:06 PM (GMT+05:30)

    Hrithik Roshan और Deepika Padukone स्टारर फिल्म फाइटर की रिलीज को एक महीने से ज्यादा का समय पूरा हो चुका है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण -ऋतिक रोशन की 'फाइटर' ने बॉक्स ऑफिस पर रच दिया इतिहास/ फोटो- Instagram
    दीपिका पादुकोण -ऋतिक रोशन की 'फाइटर' ने बॉक्स ऑफिस पर रच दिया इतिहास/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास
    2. साल 2024 में फाइटर ने हासिल किया ये मुकाम
    3. बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शुरुआत तो बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही शानदार हुई थी, लेकिन 'तेरी बातों में उलझा जिया' जैसे ही रिलीज हुई वैसे ही 'फाइटर' का कलेक्शन गिरने लगा। हालांकि, जैसे-तैसे बॉक्स ऑफिस पर अब भी ये फिल्म टिकी हुई है।

    25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म को थिएटर में लगे हुए 35 दिन हो चुके हैं। इतने दिनों की रिलीज के बाद अब फाइनली दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में इतिहास रचा है।

    फाइटर की बॉक्स ऑफिस पर अब तक हुई है इतनी कमाई

    ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण की 'बालाकोट एयर स्ट्राइक' से प्रेरित कहानी फिल्म 'फाइटर' ने बॉक्स ऑफिस पर 35 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 211.71 करोड़ का बिजनेस किया है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी ने रिलीज के इतने दिनों बाद भी डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सिंगल डे में लगभग 21 लाख रुपए कमा लिए हैं।

    यह भी पढ़ें: Fighter Box Office Day 28: लैंडिंग के बीच खत्म हुआ 'फाइटर' का तेल, चौथे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर हुई क्रैश

    इंडियन मार्केट में ऋतिक-दीपिका और अनिल कपूर स्टारर इस मूवी का कलेक्शन ग्रॉस कलेक्शन 253.25 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। हालांकि, इसके साथ ही फाइटर (Fighter Box Office) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

    फाइटर ने 2024 में हासिल किया ये बड़ा मुकाम

    दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'फाइटर' ने दुनियाभर में काफी अच्छी कमाई की है। विदेशों में भी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा है। एक महीने बाद इस फिल्म ने 353.25 करोड़ तक का बिजनेस किया है।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2024 की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने ओवरसीज मार्केट में टोटल 100 करोड़ की कमाई की है। साल 2024 में रिलीज हुई मूवीज में स अब तक कोई भी  इंडियन फिल्म इस मुकाम को नहीं छू पाई है। अब आगे आने वाली फिल्में ऋतिक-दीपिका की फिल्म के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती हैं या नहीं, ये वक्त बताएगा। 

    यह भी पढ़ें: Fighter Box Collection Day 26: 'फाइटर' की हालत पस्त, कछुए की चाल चलते हुए सोमवार को किया इतने करोड़ का बिजनेस