विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fateh Day 4 Collection: चौथे दिन Sonu Sood की फिल्म ने किया निराश, बॉक्स ऑफिस पर कमाई के पड़ गए लाले

Published: Mon, 13 Jan 2025 09:46 PM (GMT+05:30)

विलेन के किरदारों को निभाकर हीरो की छवि बनाने वाले सोनू सूद (Sonu Sood) अक्सर चर्चा में रहते हैं। लोग ...और पढ़ें

सोनू सूद की फिल्म की चौथे दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)
सोनू सूद की फिल्म की चौथे दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. सोनू सूद की फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई
  2. बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पा रही फतेह कमाल
  3. फतेह ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood Movie) ने फतेह फिल्म (Fateh Film) के जरिए डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है। बतौर डायरेक्टर यह उनकी पहली फिल्म है। इसके अलावा, उन्होंने दमदार एक्शन भी किया है। जैकलीन फर्नांडिस के साथ सोनू सूद की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। मेकर्स फिल्म को हिट बनाने के लिए तमाम कोशिश लगाता कर रहे हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म की टिकट को 99 रुपये में बेचा गया।

इसके बाद अब 13 और 14 जनवरी के लिए टिकट एक के साथ एक फ्री का ऑफर मेकर्स ने दिया है। आइए, जानते हैं कि इन सभी कोशिशों का असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर पड़ रहा है या नहीं। 

बॉक्स ऑफिस पर कैसा है फतेह का हाल?

ओपनिंग डे पर सोनू सूद की फिल्म ने 2.4 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट का दौर शुरू हो गया। छुट्टी वाले दिन भी सोनू सूद की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर फतेह नहीं हो पाई। शनिवार को फिल्म ने 2.1 करोड़ का कलेक्शन किया तो रविवार को एक बार मूवी को नई उम्मीद मिली। तीसरे दिन इसने 2.25 करोड़ की कमाई की। इसके बाद अब चौथे दिन की कमाई में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। 

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Fateh Day 2 Collection: सोनू सूद ने बॉक्स ऑफिस पर की फतेह! दूसरे दिन फिल्म ने छापे ढेर सारे नोट

फिल्म ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू सूद की फतेह फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर निराश किया है। फिल्म ने 0.68 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, यह आंकड़ा खबर लिखे जाने तक का है। इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। कुल कमाई की बात करें तो फतेह ने 4 दिनों में 7.43 करोड़ की कमाई कर ली है। 

Photo Credit- Instagram

बॉक्स ऑफिस दूसरे फिल्मों के लिए चुनौती बनने में यह मूवी सफल नहीं हो पाई है। राम चरण की गेम चेंजर ने चौथे दिन 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फतेह की एक के साथ एक टिकट फ्री करने का ऑफर फिल्म के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। 

सोनू सूद की फिल्म में क्या खास बात है?

फतेह के जरिेए सोनू सूद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में जरूर थे, लेकिन उन्होंने पहले ही खुलासा कर दिया था कि इसकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान किया जाएगा। फिल्म की कहानी साइबर ठगी के हैरान करने वाले मामलों को उजागर करती है। वहीं, मूवी में सोनू और जैकलीन की एक्टिंग को भी बेहतरीन बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Fateh: फैंस को Sonu Sood ने दिया खास तोहफा, अब हर कोई थिएटर्स में देख लेगा फतेह!